Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2716305
Zee SalaamMuslim WorldPakistan इस केस में लेगा ईरान की मदद; 8 नागरिकों की हत्या पर चुप है शहबाज सरकार

Pakistan इस केस में लेगा ईरान की मदद; 8 नागरिकों की हत्या पर चुप है शहबाज सरकार

Pakistan: सिस्तान-बलूचिस्तान बॉर्डर पर 8 पाक नागरिकों की बलूच लिब्रेशन आर्मी ने हत्या कर दी. लाश ईरान के पास है और पाकिस्तान चाहता है कि ईरान उनकी इनवेस्टिगेशन में मदद करे. पूरी खबर पढ़ें.

Pakistan इस केस में लेगा ईरान की मदद; 8 नागरिकों की हत्या पर चुप है शहबाज सरकार

Pakistan: पाकिस्तान ने रविवार को कहा है कि वह एक केस में ईरान की मदद लेना चाहता है. दरअसल ये मामला आठ नागरिकों की हत्या से जुड़ा हुआ है. जिन्हें  सिस्तान-बलूचिस्तान में मारा गया था. पाकिस्तान ने कहा कि वह लाशों को जल्द से जल्द उनके परिवार को सौपने की तैयारी कर रहा है. बता दें, शनिवार शाम पाकिस्तानी मीडिया में हत्या की खबर सामने आई थी. हालांकि इस मामले में पाक फेडरल एजेंसियों ने एकदम चुप्पी साधी हुई थी.

देर रात पाकिस्तान सरकार ने किया कन्फर्म

बाद में रात में फॉरेन ऑफिस ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि वह ईरानी अधिकारियों के संपर्क में हैं और इस हादसे की डिटेल पक्की हो जानी के बाद ही कमेंट करेंगे. ये हमला बलूच सेपरेटिस्ट ग्रुप ने किा है. उधर, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले पर दुख का इजहार किया है, और उन्होंने चिंता व्यक्त की कि यह घटना ईरानी धरती पर हुई है.

फॉरेन ऑफिस ने दी जानकारी

फॉरेन ऑफिस ने एक बयान में कहा, "कल पाकिस्तान-ईरान सीमा से लगभग 230 किलोमीटर दूर स्थित सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत के मेहरस्तान काउंटी में आठ पाकिस्तानी नागरिकों की हत्या हुई है. हमारे मिशन ने उनकी पहचान ज़ाहिर करने के लिए कांसुलर एक्सेस की गुजारिश की है."

Add Zee News as a Preferred Source

पाकिस्तान ने आगे कहा, "ईरान में अपने नागरिकों की अमानवीय और कायरतापूर्ण हत्या की कड़ी निंदा करता है. हमें उम्मीद है कि मामले की जांच में ईरानी पक्ष पूरा सहयोग करेगा और पीड़ितों की लाशों को वक्त पर वापस भेजेगा." विदेश कार्यालय ने कहा कि तेहरान में देश का दूतावास और ज़ाहेदान में वाणिज्य दूतावास व्यापक जांच और लाशों के जल्द से जल्द हस्तांतरण को सुनिश्चित करने के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.

कौन थे मरने वाले लोग?

एक दिन पहले, अफ़गानिस्तान की खामा प्रेस न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि सभी पीड़ित ऑटो मैकेनिक थे. पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के एक अलगाववादी समूह बलूचिस्तान नेशनल आर्मी (BNA) ने हत्याओं की ज़िम्मेदारी लेते हुए आरोप लगाया कि पीड़ित पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े हुए थे.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news