Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2706363
Zee SalaamMuslim Worldघुसपैठ की साजिश नाकाम, जम्मू सीमा पर बीएसएफ ने मारा पाकिस्तानी घुसपैठिया

घुसपैठ की साजिश नाकाम, जम्मू सीमा पर बीएसएफ ने मारा पाकिस्तानी घुसपैठिया

Pakistani Intruder in Jammu: बीएसएफ के जवानों ने जुमा की देर रात को जम्मू के अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार दिया है. इस घटना की जानकारी बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने साझा की है, फिल्हाल सुरक्षा बल घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगा रहे हैं. 

घुसपैठ की साजिश नाकाम, जम्मू सीमा पर बीएसएफ ने मारा पाकिस्तानी घुसपैठिया

Pakistani Intruder in Jammu: इंडिया और पाकिस्तान से लगने वाला अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर जम्मू में बीएसएफ के जवानों ने कार्रवाई के दौरान एक पाकिस्तानी घुसपैठिया को मार गिराया है. एक स्पोक्सपर्सन ने बताया है कि इस कार्रवाई के जरिये सीमा पार से घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम किया जा रहा है.

सुरक्षा बल यानी कि बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया है कि जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठियों को लेकर कार्रवाई की जा रही है, जिसके दौरान जुमा की देर रात को एक पाकिस्तान घुसपैठिया मारा गया है. इस कार्रवाई से सीमा पार के घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई है. 

कार्रवाई जारी
आधिकारिक से मिली जानकारी में बताया गया है कि घुसपैठिया आर एस पुरा सेक्टर में सीमा चौकी अब्दुलियान में मारा गया है. बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया है कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने चार और पांच अप्रैल की दरमियानी रात को एक घुसपैठिए को अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करते देखा था.  जवानों ने घुसपैठिए को रुकने को कहा लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी और आगे बढ़ता रहा. प्रवक्ता ने कहा, "बीएसएफ के जवानों ने खतरे को भांपते हुए घुसपैठिए को मार गिराया और घुसपैठिए की पहचान और मकसद का पता लगाया जा रहा है." 

Add Zee News as a Preferred Source

पाक के समाने विरोध 
बीएसएफ के प्रवक्ता ने अपने बयान में आगे बताया है कि जम्मू की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हुए इस घटना को लेकर पाकिस्तानी अधिकारी के सामने कड़ा विरोध किया जा रहा है. 

शव का पोस्टमार्टम  
बीएसएफ के जवानों ने अपने इस मकसद को अंजामे देने के बाद इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम और बाकी तमाम कानूनी औपचारिकताओं के लिए घटनास्थल से ले गई है. 

TAGS

Trending news