Pakistani MP Tahir Iqbal: भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में डर का माहौल है. पीएमएल-एन के सांसद ताहिर इकबाल संसद में रो पड़े और देश की सुरक्षा के लिए अल्लाह से दुआ की.
Trending Photos
)
Pakistan News: भारत ने जब से पाकिस्तान पर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयरस्ट्राइक की है, तब से पाकिस्तान में दहशत का माहौल है. इसका असर पाकिस्तान की पार्लियामेंट में भी साफ देखने को मिला, जब पीएम शाहबाज शरीफ की पार्टी पीएमएल-एन के सांसद ताहिर इकबाल (Tahir Iqbal) बहस के दौरान रो पड़े और उन्होंने अल्लाह से पाकिस्तानियों की रक्षा के लिए दुआ करने की गुजारिश की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सांसद ताहिर इकबाल ने संसद में रोते हुए कहा, "या खुदा, आज हमारे मुल्क को बचा ले. दुआ करते हैं कि अल्लाह पाकिस्तान की हिफाजत करे और हमें एकजुट रखे." उनकी यह बात सुनकर संसद में सन्नाटा छा गया. इकबाल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे पाकिस्तान की कमजोरी और भारत की ताकत का सबूत बता रहे हैं.
क्या है पूरा मामला
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में कई निर्दोष लोगों की जान गई थी. इसके बाद भारत ने सख्त कदम उठाते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान में मौजूद 9 बड़े आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया. इसमें पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड कारी मोहम्मद इकबाल भी मारा गया. वहीं, दावा किया गया है कि पाकिस्तान में 90 आतंकी मारे गए हैं, लेकिन पाकिस्तान दावा किया है कि भारत के हमले में सिर्फ 26 लोगों की मौत हुई है. इनमें ज्यादातर महिला और बच्चे शामिल हैं.
पाकिस्तान की उड़ी नींद
भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में दहशत का माहौल है. पाक सेना और हुकूमत की नींद उड़ चुकी है. सोशल मीडिया पर लोग पाकिस्तान की हालत का मजाक भी उड़ा रहे हैं. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरतेगा और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगा.