)
Pakistan Nominates Trump: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतें जारी रखता है. वह निर्दोष लोगों की हत्या के लिए भारत में आतंकवादी भेजता है. इसके अलावा, अपने ही देश में पाकिस्तानी सैनिकों की वर्दी बलूच लोगों के खून से रंगी हुई है.इन सबके बीच, जब भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की, तो पाकिस्तान चिल्ला रहा था कि भारत ने इस्लाम को खत्म करने के लिए पाकिस्तान पर हमला किया है. उसने सभी मुस्लिम देशों से उम्माह के नाम पर पाकिस्तान के साथ खड़े होने का आह्वान किया, लेकिन आज पाकिस्तान गाजा नरसंहार पर चुप्पी साधे हुए है. पाकिस्तान गाजा नरसंहार के दोषियों का समर्थन करते हुए नोबेल शांति पुरस्कार की मांग कर रहा है.
दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ ने आज संयुक्त राष्ट्र में भाषण दिया. इस भाषण के दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया. शरीफ ने ट्रंप की जमकर तारीफ़ की और कहा कि ट्रंप सचमुच शांति के पुजारी हैं. उन्होंने कहा कि यह कदम ट्रंप के शांति के लिए किए गए काम को मान्यता देते हुए उठाया गया है.
2 सालों से इजरायल का नरसंहार जारी
गौरतलब है कि गाजा में पिछले 2 सालों से इजरायल नरसंहार कर रहा है. इस युद्ध में 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. जबकि 2 लाख से ज्यादा लोग जख्मी हुए हैं. दुनियाभर के नेता गाजा में सीजफायर की मांग कर रहे हैं, लेकिन इजरायल अपनी जिद पर अड़ा हुआ है और उसका समर्थन लगातार अमेरिका कर रहा है. फिलिस्तीनियों को मारने के लिए और गाजा को खत्म करने के लिए अमेरिका लागातार हथियार का सप्लाई कर रहा है. अमेरिकी हथियारों से गाजा में नरसंहार हो रहा है. हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र में गाजा में युद्धविराम पर मतदान हुआ. अमेरिका ने इस मतदान पर वीटो लगा दिया, जिससे गाजा में युद्धविराम असंभव हो गया.
गाजा में भूख से मर रहे हैं लोग
गाजा में चारों तरफ चीख-पुकार मची हुई है. लोग पीने के पानी और दो वक़्त के खाने से भी वंचित हैं. लोग भूख से मर रहे हैं. छोटे-छोटे बच्चे भुखमरी से जूझ रहे हैं. गाजा में हर दूसरा व्यक्ति महीनों से भूखा है. लेकिन पाकिस्तान इन सब से बेपरवाह है, क्योंकि उसने भी एक आतंकवादी फैक्ट्री स्थापित कर ली है और भारत जैसे देशों पर हमले जारी रखे हुए है, जबकि अमेरिका और मुस्लिम देशों से मदद की भीख मांग रहा है.