)
Shehbaz Sharif Foreign Tour: 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान दुनियाभर में अलग-थलग पड़ चुका है. दहशतगर्दों के ठिकानों पर भारत के एयरस्ट्राइक के बाद दुनियाभर में पाकिस्तान की निंदा हो रही है और कई देशों ने पाकिस्तान से दूरी बनाना भी शुरू कर चुके हैं. इसी बौखलाहट में पाकिस्तान अब चार देशों का दौरा करने जा रहा है और इन देशों को अपनी दुखभरी कहानी सुनाएगा, ताकि उन देशों को पाकिस्तान पर दया आ जाए और वे पाकिस्तान के हर नापाक कदम का समर्थन करें. चार में से ऐसे कुछ देश हैं जो दहशतगर्दी को डायरेक्ट या इनडायरेक्ट रूप से समर्थन देते रहे हैं. पाकिस्तान इन देशों के दौरे के जरिए खुद को फिर से वैश्विक मंच पर स्थापित करने और भारत के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश करेगा.
दरअसल, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ईरान, अजरबैजान, तुर्की और ताजिकिस्तान का दौरा करेंगे. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी. विदेश मंत्रालय ने इस दौरे की जानकारी देते हुए कहा कि शहबाज शरीफ का ये दौरा 25 मई से 30 मई तक होगा.
इन देशों का दौरा करेंगे पीएम शहबाज शरीफ
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा है कि शाहबाज शरीफ अपनी यात्रा के दौरान तुर्की, ईरान, अजरबैजान और ताजिकिस्तान के नेताओं के साथ मुख्तलिफ मुद्दों पर चर्चा करेंगे. शाहबाज शरीफ की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पाकिस्तान और भारत के बीच सैन्य संघर्ष के दौरान तुर्की और अजरबैजान ने खुलकर पाकिस्तान का समर्थन किया था. विदेश मंत्रालय ने बयान में यह भी कहा है कि शाहबाज शरीफ को भारत के साथ संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को मिले समर्थन के लिए मित्र देशों के प्रति आभार व्यक्त करने का भी अवसर मिलेगा.
पहलगाम टेरर अटैक के बाद भारत का हमला
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने 26 धर्म पूछकर गोली मारी थी, जिससे 26 टूरिस्ट की मौत हो गई थी. सबसे हैरान करने बात यह है कि आतंकियों ने सिर्फ पुरुषों को गोली मारी थी. इस अटैक बाद भारत पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत हवाई हमला किया, जिसमें कम से कम 100 दहशतगर्दों की मौत हो गई थी. भारत के इस एयरस्ट्राइक के बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया. हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया और जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के 9 एयरबेस को तबाह कर दिया. इसके बाद से पाकिस्तान बिलबिला उठा है.