Pakistani Delegation Arrived Iran: पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अगुवाई में पाकिस्तान का एक उच्चस्तरीय डेलिगेशन ईरान पहुंच चुका है. ईरानी मीडिया के मुताबिक आसिम मुनीर अमेरिका का संदेश लेकर ईरान पहुंचे है. अंदाजा है कि अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर शांति वार्ता बैठक होगी. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Pakistani Delegation Arrived Iran: पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर एक उच्चस्तरीय पाकिस्तानी डेलिगेशन के साथ (15 अप्रैल) को ईरान पहुंच गए हैं. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एयरपोर्ट पर पाकिस्तानी डेलिगेशन को रिसीव किया. ईरान और अमेरिका के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता से बेनतीजा रहने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ गया था. इस दौरान पाकिस्तान की लगातार कोशिश रही कि दोनों देशों को फिर से बातचीत की टेबल पर एक साथ लाया जाए. मीडिया रिपोर्ट में यह खबर भी आने लगी कि दोनों देशों के बीच पाकिस्तान एक बार फिर शांति वार्ता करा सकता है.
पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ इंटिरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी और अन्य लोग भी मौजूद हैं. ईरानी सरकारी टीवी ने इससे पहले बताया था कि पाकिस्तान का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन से एक नया संदेश लेकर आएगा और बातचीत के दूसरे दौर पर चर्चा करेगा.
वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ABC News के रिपोर्टर जोनाथन कार्ल से कहा कि "मुझे लगता है कि आप अगले दो दिन बहुत शानदार देखने वाले हैं." उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि दो हफ़्ते के उस सीज़फ़ायर को बढ़ाने की ज़रूरत पड़ेगी, जो अगले हफ़्ते खत्म हो रहा है. रिपोर्टर जोनाथन कार्ल ट्रंप के बयान को अपने सोशल मीडिया हेंडल के जरिए बताया.
बीते मंगलवार (14 अप्रैल) को Fox Business Network पर दिए गए और बुधवार (15 अप्रैल) को प्रसारित हुए एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि यह लगभग खत्म होने वाला है, हाँ. मेरा मतलब है, मुझे लगता है कि यह बहुत जल्द खत्म होने वाला है।" उन्होंने आगे कहा, "हम देखेंगे कि क्या होता है। मुझे लगता है कि वे किसी भी तरह से समझौता करना चाहते हैं."