अगले कुछ दिनों में गाज़ा में भूख और कुपोषण से मर जाएंगे इतने लाख लोग; UNO की चेतावनी!

Published: May 13, 2025, 01:55 PM IST|Updated: May 13, 2025, 02:22 PM IST

हमास-इजरायल में चल रहे जंग का सबसे ज्यादा नुकसान गाजा के आवाम को हो रहा है. गाजा में हो रहे लगातार हमलों के कारण, नाकाबंदी के कारण और दवाइयों की कमी के कारण अब गाजा अकाल के कागार पर आ गया है.

Gaza crisis: हमास-इजरायल में चल रहे जंग का सबसे ज्यादा नुकसान गाजा के आवाम को हो रहा है. गाजा में हो रहे लगातार हमलों के कारण, नाकाबंदी के कारण और दवाइयों की कमी के कारण अब गाजा अकाल के कागार पर आ गया है. WHO के मुताबिक 2.1 मिलियन की आबादी भूख से तड़प रही है और पांच लाख लोग पहले से ही और खराब हालात में है. इस संकट को दुनियाभर का सबसे खराब संकट माना जा रहा है.