)
सऊदी अरब में 1952 से लगे सख्त पाबंदी को हटा दिया गया है. दराअसल इस इस्लामिक देश में 73 सालों से शराब पर बैन लगा हुआ था. लेकिन, अब सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस प्रतिबंध को हटाने का ऐलान किया है, जिसके मुताबिक अब सऊदी अरब के कुछ जगहों पर शराब को खरीदने और बेचने की इजाजत दी होगी.
)
प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के इस फैसले के बाद अब सऊदी किंगडम के 600 जगहों पर शराब बेची जाएगी, जिसमें खासतौर से टूरिस्ट के लिए बनाए गए होटल्स, रिजॉर्ट्स और टूरिस्ट प्लेस शामिल है. सऊदी अरब के नए नियोम शहर, सिंदाला और रेड सी प्रोजेक्ट जैसे जगहों पर शराब बेचवे की इजाजत दी गई है.
)
इस नए फैसले के मुताबिक सऊदी किंगडम में सिर्फ बीयर, वाइन और साइडर को बेचने की इजाजत होगी. हालांकि जिन ड्रिंक्स में ज्यादा मात्र में एल्कोहल पाया जाता है, उनकी बिक्री पर अभी भी पाबंदी रहेगी. सिर्फ लाइसेंस प्राप्त जगहों पर ही शराब बेचा जाएगा और इसमें प्रशिक्षिति स्टाफ को ही रखा जाएगा. इसके अलावा व्यक्तिगत तौर पर भी शराब उत्पादन पर बैन है.
)
अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 1952 से लगे इस सख्त प्रतिबंध हटा दिया है. वह अपने इस फैसले के तहत अरब की रुढ़िवादी इस्लामिक छवि को बदलकर अरब में टूरिस्ट और निवेश को बढ़ाना चाहते हैं. सऊदी के प्रिंस 'विजन 2030' के तहत देश में कई अहम प्रोजेक्ट लॉन्च कर रहे हैं.
)
प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 'वीजन 2030' के तहत अरब में सिनेमा और संगीत को बढ़ाया दिया, स्पोट्स इवेंट्स और मिकस्ड जेंडर कल्चर इवेंट्स को आयोजित भी किया है. सऊदी अरब में सभी तरह के टेक्नोलॉजी से युक्त एक स्टेडियम बनाया जा रहा है, जिसमें देशभर से आने वाले लोगों को हर तरह की सुविधा दी जाएगी और इसी कड़ी में उन्होंने शराब पर लगे 73 साल के बैन को हटाने का फैसला लिया है.
)
आपकों बता दें कि इससे पहले भी सऊदी में डिप्लोमैटिक स्टाफ को शराब खरीदने की इजाजत दी गई थी. डिप्लोमैटिक स्टाफ सीलबंद पैकेट्स में शराब मंगा सकते थे, जिसे डिप्लोमैटिक पाउच कहा जाता है.
)
इसके अलावा गैर-मुस्लिम प्रवासियों और डिप्लोमैटिक्स स्टॉफ की सुविधा के लिए सऊदी में जनवरी 2024 में एक शराब दुकान खोलने का ऐलान किया गया था. अब सऊदी अरब में 1952 से लगे शराब पाबंदी को एक नियंत्रित तरीके से हटा दिया गया है.
)
इस्लाम में शराब को हराम करार दिया गया है. कई मुस्लिम देश जैसे ब्रुनेई, सोमालिया, ईरान, लीबिया और कुवैत में अभी भी पूरी तरह से शराब बैन है.
ट्रेन्डिंग फोटोज़