Advertisement
trendingPhotos,recommendedPhotos/zeesalaam/zeesalaam2733826
Zee SalaamPhotosपाकिस्तान में हज 2025 का बड़ा संकट, 67 हजार हाजियों का टूटा सपना
photoDetails0hindi

पाकिस्तान में हज 2025 का बड़ा संकट, 67 हजार हाजियों का टूटा सपना

पाकिस्तान में हज 2025 को लेकर बड़ा विवाद, सिर्फ 23 हजार लोगों को मिली मंजूरी. 67 हजार से ज्यादा हज यात्री रह गए पीछे. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.  

1/6

पाकिस्तान में हज 2025 को लेकर बड़ा बवाल मचा हुआ है. इस बार हजारों पाकिस्तानी हज यात्री हज नहीं कर पाएंगे. सरकार की लापरवाही और तैयारी की कमी का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है. हज फ्लाइट्स शुरू होने में बस एक दिन बचा है और अब तक 67,000 से ज्यादा लोगों का इंतज़ाम अधर में है.

 

2/6

पाकिस्तान से इस साल सिर्फ 23,620 निजी हज यात्री ही हज कर पाएंगे. 67,210 पाकिस्तानी अकीदतमंद हज से करने नहीं जा पाएंगे. 29 अप्रैल को रवाना को 23,620 अकीदतमंद रवाना होंगे.

 

3/6

पहले 90,830 लोगों ने निजी योजना के तहत हज जाने की तैयारी की थी, पर अब सिर्फ 26 फीसद को ही मौका मिलेगा. प्रधानमंत्री ने जांच कमेटी बनाने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ.

4/6

विदेश मंत्रालय भी हज 2025 के लिए कोई अतिरिक्त कोटा या रियायत नहीं दिला सका. इस्लामाबाद से पहली फ्लाइट 29 अप्रैल को 393 हज यात्रियों को लेकर जाएगी.

5/6

इस बार 'रोड टू मक्का' प्रोजेक्ट के तहत कुल 50,500 यात्री हज पर जाएंगे. इनमें से 28,000 लोग इस्लामाबाद से और 22,500 लोग कराची से सऊदी अरब रवाना होंगे.

6/6

रोड टू मक्का योजना के तहत इस्लामाबाद से 100 और कराची से 80 फ्लाइट्स चलाई जाएंगी. इस बार खास बात ये है कि हज यात्रियों का इमिग्रेशन सऊदी अरब में नहीं होगा बल्कि पाकिस्तान में ही होगा.