Muhammad (PBUH) के खिलाफ कमेंट करने के आरोप में एक महिला को ज़िंदा जलाने का मामला सामने आया है. महिला एक वेंडर थी, आरोप लगाया गया कि उसने ईशनिंदा की है, इसके बाद भीड़ ने आव देखा न ताव महिला को पीटा और आग के हवाले कर दिया.
)
नाइजीरिया के सेंट्रल हिस्से में एक महिला को भीड़ ने इस्लाम के खिलाफ टिप्पणी करने के आरोप में ज़िंदा जला दिया.
)
यह घटना शनिवार को हुई, जब महिला ने पैग़म्बर मोहम्मद साहब को लेकर कुछ टिप्पणियां कीं.
)
पुलिस प्रवक्ता वासिउ अबियोदुन (नाइजर स्टेट) ने बताया कि महिला की पहचान अमाये नाम की फूड वेंडर के तौर पर हुई है, जो नॉर्थवेस्ट नाइजीरिया के कात्सिना राज्य की रहने वाली थी.
)
पुलिस ने इस घटना को मॉब अटैक बताया और इस घटना की कड़े शब्दों में मजम्मत की है.
)
पुलिस ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और हमलावरों की तलाश जारी है.
)
नाइजीरिया के 12 मुस्लिम-बहुल राज्यों में शरीयत कानून आम कानून के साथ-साथ चलता है, और ब्लासफेमी की सजा मौत है.
)
कई मामलों में आरोपियों को अदालत की प्रक्रिया से पहले ही भीड़ द्वारा मार दिया जाता है. इस घटना में भी कानूनी प्रक्रिया शामिल नहीं थी.
)
इससे पहले जून 2023 में सोकोटो शहर में एक कसाई को भीड़ ने पत्थर मारकर मार डाला था और 2022 में एक ईसाई छात्रा की मुस्लिम छात्रों ने हत्या कर दी थी.
ट्रेन्डिंग फोटोज़