Plot of Killing Israel's Ambassador: इजराइल के राजदूत को मारने की साज़िश को नाकाम कर दिया गया है. मैक्सिको की पुलिस ने अमेरिका और इजराइल की मदद से ऐसा किया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Plot of Killing Israel's Ambassador: मेक्सिकन अधिकारियों ने, अमेरिका और इज़राइल की खुफिया एजेंसियों की मदद से, एक कथित ईरानी साजिश को नाकाम किया है, जिसमें मेक्सिको में इज़राइल की राजदूत एइनात क्रांज़ नाइगर की हत्या का प्लान बनाया गया था. अमेरिकी और इज़राइली अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बात की तस्दीक की है. बताया जा रहा है कि यह साजिश इस साल की शुरुआत में ही नाकामयाब कर दी गई थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह साजिश ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के जरिए रची गई थी. द टाइम्स ऑफ इज़राइल और एक्सियोस की रिपोर्टों के अनुसार, हत्या की यह योजना 2024 के अंत में IRGC की खास यूनिट कुद्स फोर्स ने शुरू की थी, जो विदेशों में ऑपरेशन करती है.
इस मामले में हसन इजादी, जिन्हें मसूद रहनेमा के नाम से भी जाना जाता है, का नाम सामने आया है. इजादी ईरान के वेनेज़ुएला में राजदूत के सहयोगी के तौर पर काम कर रहे थे, उन पर आरोप है कि उन्होंने यह साजिश काराकस स्थित ईरानी दूतावास से संचालित की और अन्य ईरानी एजेंटों की मदद से पूरी योजना को आगे बढ़ाया.
एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इस ऑपरेशन को नाकाम कर दिया गया है और अब कोई खतरा नहीं है. अधिकारी ने यह भी कहा कि यह ईरान के जरिए दुनिया भर में राजनयिकों, पत्रकारों और असंतुष्टों को निशाना बनाने की लंबी परंपरा का एक और उदाहरण है.
इज़राइल के विदेश मंत्रालय ने मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियों को धन्यवाद देते हुए कहा,"हम मेक्सिको की सुरक्षा और कानून प्रवर्तन एजेंसियों का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने ईरान के जरिए निर्देशित उस आतंकवादी नेटवर्क को नाकाम किया, जो हमारे राजदूत पर हमला करना चाहता था."
मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मार्मोरस्टीन ने कहा कि इज़राइल की खुफिया एजेंसियां ईरान और उसके सहयोगियों से आने वाले खतरों का मुकाबला करने के लिए वैश्विक साझेदारों के साथ मिलकर काम करती रहेंगी.