Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2726183
Zee SalaamMuslim WorldPM Modi Saudi Visit: दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिम देश का आज दौरा करेंगे पीएम मोदी, संबंधों में आएगा नया मोड़

PM Modi Saudi Visit: दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिम देश का आज दौरा करेंगे पीएम मोदी, संबंधों में आएगा नया मोड़

PM Modi Saudi Visit 2025: पीएम नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए. ऊर्जा, व्यापार, निवेश और सुरक्षा के मुद्दों पर भारत-सऊदी सहयोग का विस्तार होगा. पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

PM Modi Saudi Visit 2025: पीएम नरेंद्र मोदी आज यानी 22 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगे. पीएम मोदी को सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने न्योता दिया था. सास 2016 और 2019 में रियाद की अपनी पिछली यात्राओं के बाद प्रधानमंत्री मोदी की यह खाड़ी देश की तीसरी यात्रा है.

पीएम मोदी का यह दौरा भारत और सऊदी अरब के बीच मजबूत होते रिश्तों को दिखाता है. खासकर ऊर्जा, व्यापार, निवेश और सुरक्षा के मामलों में दोनों देश अब पहले से ज्यादा करीब आ रहे हैं. इस दौरे से दोनों देशों के बीच सहयोग और भरोसा और भी बढ़ेगा. यह दौरा सितंबर 2023 में G-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने और भारत-सऊदी अरब रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली बैठक की सह-अध्यक्षता करने के लिए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की नई दिल्ली की राजकीय यात्रा के बाद हो रही है.

सऊदी रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने क्या कहा?
सऊदी रवाना होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने अरब न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में कहा कि सऊदी अरब इस इलाके में शांति और स्थिरता लाने की एक अहम ताकत है. उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब समुद्र के पड़ोसी हैं, इसलिए दोनों देशों की यह स्वाभाविक जिम्मेदारी है कि वे मिलकर इलाके में शांति बनाए रखें. उन्होंने कहा कि भारत और सऊदी अरब के बीच रिश्ते बहुत पुराने और मजबूत हैं. आज ये दोनों देश रणनीतिक साझेदार हैं और राजनीति, सुरक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, शिक्षा और तकनीक जैसे कई क्षेत्रों में साथ मिलकर काम कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि पिछले 10 सालों में भारत और सऊदी अरब के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं. दोनों देशों के बीच अब निवेश, रक्षा और दूसरे कई अहम क्षेत्रों में मिलकर काम हो रहा है. मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पीएम मोदी की यह दौरा इस बात को दिखाती है कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने रिश्तों को कितना महत्व देता है. यह दौरा दोनों देशों के बीच की दोस्ती को और गहरा करेगा और साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी मिलकर बात करने का मौका देगा.

भारत पड़ोसी देशों को देता है ज्यादा महत्व
गौरतलब है कि मोदी सरकार की विदेश नीति में ‘पड़ोसी पहले’ की सोच को सबसे अहम माना जाता है. इसी सोच के तहत पीएम मोदी पहले भी कह चुके हैं कि सऊदी अरब भारत के सबसे खास और महत्वपूर्ण पड़ोसी देशों में से एक है. दोनों देशों के बीच का रिश्ता बहुत अहम है और इसे भारत अपने विस्तारित पड़ोस (Extended Neighbourhood) का एक मजबूत हिस्सा मानता है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news