Pakistan News: पाकिस्तान के 18 जिलों के सीवेज सैंपल में पोलियो के वायरस की मौजूदगी पाई गई है. एआरवाई न्यूज़ के मुताबिक पाकिस्तान के नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर ने 7 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच पर्यावरण परीक्षण किया, जिसमें 'वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1' वायरस की की मौजूदगी पाई गई है.
Trending Photos
)
Pakistan News: एआरवाई न्यूज़ की जानकारी के मुताबिक पूरी दुनिया में एक बार फिर से पोलियो वायरस लौट सकता है. पाक के कई जिलों के सीवेज सैंपल में इसकी पुष्टि की गई है. जारी रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के 3 जिलों, सिंध और खैबर पख्तूनख्वा के 6 जिलों, और पंजाब के 2 जिलों के साथ-साथ इस्लामाबाद के इलाको के सीवेज सैंपलों में पोलियो वायरस मिला है.
पाकिस्तान के 18 जिलों के सीवेज सैंपल की जांच में पोलियो वायरस की मौजूदगी पाई गई है. ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान की गलती से एक बार फिर से पूरी दुनिया में पोलियो का वायरस फैल लौट सकता है. एआरवाई न्यूज़ के मुताबिक पाकिस्तान के नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर ने 7 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल के बीच पर्यावरण परीक्षण किया, जिसमें 'वाइल्ड पोलियोवायरस टाइप 1' वायरस की की मौजूदगी पाई गई है.
अब तक 8 पोलियो के मामले सामने
नेशनल इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर ने बताया कि पाक के चार प्रांतों के सीवेज सैंपलों में वायरस के निशान पाए गए हैं. NEOC के मुताबिक 2025 में अब तक 8 पोलियो के मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पिछले साल कुल 74 मामले दर्ज किए गए थे. पोलियो एक ऐसी बीमारी है जो व्यक्ति को लकवा ग्रस्त कर सकती है और इसका कोई इलाज नहीं है. इसलिए 5 साल से कम उम्र के बच्चों को बार-बार पोलियो की ओरल वैक्सीन देना और टीकाकरण पूरा करना जरूरी है.
अधिक संक्रामक रोग
WHO के मुताबिक पोलियो एक जल्दी से फैलने वाली बीमारी है, जो एक वायरस के कारण होती है. यह वायरस मुख्य रूप से ओरोफेकल मार्ग से एक शख्स से दूसरे शख्स में फैलती है और कभी-कभी संक्रमित व्यक्ति के पानी या भोजन के जरिये भी फैल सकता है. यह वायरस आंतों में पनपता है.
पोलियो ग्रस्त व्यक्ति को भी लकवा मार सकता है और जानलेवा भी हो सकता है. इसका इलाज नहीं है, केवल रोकथाम किया जा सकता है. खासकर बच्चों को कई बार पोलियो वैक्सीन देकर जीवनभर के लिए सुरक्षा दी जा सकती है.