Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2733715
Zee SalaamMuslim Worldभारत-पाक तनाव के बीच गिर जाएगी शहबाज शरीफ की सरकार! बिलावल भुट्टो दी ये धमकी

भारत-पाक तनाव के बीच गिर जाएगी शहबाज शरीफ की सरकार! बिलावल भुट्टो दी ये धमकी

Pakistan News: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है. पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और उनके मंत्री भारत के खिलाफ जमकर जहर उगल रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने  सिंधु नहर संबंधी मुद्दे पर शहबाज शरीफ को धमकी दी है कि अगर वह उनकी बात नहीं सुनते हैं, तो वह सरकार से अगल हो जाएंगे.

भारत-पाक तनाव के बीच गिर जाएगी शहबाज शरीफ की सरकार! बिलावल भुट्टो दी ये धमकी

Pakistan News: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) ने कहा है कि अगर कॉमन इंटरेस्ट्स काउंसिल (सीसीआई) की आगामी बैठक में सिंधु नहर संबंधी मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो वह संघीय सरकार से बाहर निकल जाएगी और अपना समर्थन वापस ले लेगी. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंधु नदी पर छह नहरों के निर्माण के मुद्दे पर आम सहमति बनाने के लिए 2 मई को सीसीआई की बैठक बुलाई गई थी.

गौरतलब है कि सिंधु नदी पर नहरों के निर्माण का भारी विरोध हो रहा है विशेष तौर पर सिंध प्रांत ने जहां प्रदर्शनों का सिलसिला रुक नहीं रहा है. पीपीपी नेता और सिंध के ऊर्जा मंत्री नासिर शाह ने रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "अगर सीसीआई की बैठक में नहरों का मुद्दा नहीं सुलझा तो पीपीपी सरकार से अलग हो जाएगी."

पीपीपी प्रतिनिधिमंडल ने की सरकार के साथ बैठक
एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, नासिर शाह के नेतृत्व में पीपीपी प्रतिनिधिमंडल ने सरकार में अपने गठबंधन सहयोगी मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) के साथ बैठक की. उन्होंने एमक्यूएम नेताओं से अनुरोध किया कि वे रिक्त सीट के लिए आगामी सीनेट उपचुनाव से अपना उम्मीदवार वापस ले लें. एमक्यूएम-पी के साथ बैठक के बाद शाह ने कहा कि नहर मुद्दे ने पूरे प्रांत के लोगों को एकजुट कर दिया है, क्योंकि यह सिंध के लिए काफी अहम है.

Add Zee News as a Preferred Source

नासिर शाह ने क्या कहा?
नासिर शाह ने कहा, "हम जानते हैं कि अगर पीपीपी सरकार से बाहर निकलती है, तो वह चल नहीं सकती है. इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि सरकार नहर मुद्दे पर अपना वादा पूरा करेगी." 

सरकार के इस फैसले का विरोध
पाकिस्तानी सरकार ने 'ग्रीन पाकिस्तान इनिशिएटिव' के तहत 3.3 अरब डॉलर की लागत से छह नहरों का निर्माण करने की योजना बनाई है, जिससे दक्षिण पंजाब में 12 लाख एकड़ कथित बंजर भूमि को सिंचित किया जाएगा. हालांकि, सिंध प्रांत ने इस फैसले पर कड़ा विरोध जताया है. सिंध सरकार और प्रांत को को आशंका है कि इन नहरों के निर्माण से सिंधु नदी से उसके हिस्से का पानी कम हो जाएगा.

TAGS

Trending news