)
HAYDRABAD NEWS: आज कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. जिसमें एक शख्स जिसका नाम मोहम्मद अहमद है. मोहम्मद अहमद ने दावा किया है कि वह रूस में फंसा हुआ है, और उसे यूक्रेन के खिलाफ जंग लड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है.मोहम्मद अहमद के परिवार वालों का दावा है कि वह इस साल की शुरूआत में कंस्ट्रक्श के काम की तलाश में रूस गया था. लेकिन एजेंटों ने उसे धोखा देकर जंग के मैदान में धकेल दिया. वहीं आप इस वीडियों में देख सकते है कि मोहम्मद अहमद मदद की अपील कर रहा है. दरअसल ये वीडियो यूक्रेन बॉर्डर से शेयर करते हुए, हैदराबाद के 37 साल के मोहम्मद अहमद ने कहा कि उन्हें आदिल नाम के एक एजेंट ने धोखा दिया, जिसने उन्हें रूस में नौकरी दिलाने का वादा किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान का डर है, और वे जल्द से जल्द भारत लौटना चाहते हैं. अहमद ने वीडियो में कहा, "मुझे नौकरी का भरोसा देकर 25 दिन तक इंतज़ार कराया गया, लेकिन बाद में मुझे बिना किसी जानकारी के कॉम्बैट रोल में डाल दिया गया.
मोहम्मद अहमद का बयान
मोहम्मद अहमद ने आगे बताया कि रूस पहुंचने के बाद उन्होंने दूसरी नौकरियों के लिए कोशिश की, लेकिन उन्हें कभी पैसे नहीं मिलें.उन्होंने कहा, "कोई और ऑप्शन न होने पर, मैंने एक नौकरी के लिए हाँ कर दी, यह सोचे बिना कि यह मुझे लड़ाई के मैदान में भेज देगी. अहमद ने कहा कि उनके ग्रुप के 25 लोगों में से 17 की मौत हो गई है, जिसमें वीडियो में दिख रहा एक भारतीय नागरिक भी शामिल है. उन्होंने यह भी इल्ज़ाम लगाया कि जब चार और लोगों ने ऑर्डर मानने से मना कर दिया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, और कहा गया कि उनके परिवारों को बता दिया जाएगा कि वे ड्रोन या बम हमले में मारे गए हैं.
A man name mohammed ahmed who leaves telangana hyderabad now he currently living in russia & russian army is forcing him to fight in the borders against the ukraine..!
i appeal to our pm @narendramodi & @DrSJaishankar bring this innocent guy to the country pic.twitter.com/BLZjmGFXJQ— MOHAMMED IDREES (@IDREESABRAAR) October 16, 2025
अहमद को लगी गंभीर चोट
अहमद ने कहा कि पैर में फ्रैक्चर हो गया है. और उन्हें फ्रंटलाइन पर लौटने से पहले सिर्फ़ एक दिन का आराम दिया गया था. "अगर एजेंट ने मुझे वादा किया हुआ काम दिया होता, तो मैं कभी इस लालच में नहीं आता.
AIMIM अध्यक्ष ने की मोहम्मद अहमद के परिवार से मुलाकात
वहीं दूसरी ओर AIMIM चीफ और हैदराबाद के MP असदुद्दीन ओवैसी ने मोहम्मद अहमद के परिवार वालों से मुलाकात की. और इस मुद्दे को सबके सामने उठाया. ओवैसी ने कन्फर्म किया कि कोशिशें जारी है.
उन्होंने फॉरेन सेक्रेटरी के ऑफिस से कॉन्टैक्ट भी किया है. और कन्फर्म किया है कि फंसे हुए भारतीयों को वापस लाने की कोशिशें चल रही हैं. उन्होंने बताया कि मोहम्मद अहमद के अलावा, हरियाणा और राजस्थान के तीन और लोग अनूप कुमार, मनोज कुमार और सुमित कुमार भी ऐसे ही हालात में फंसे हुए हैं. ओवैसी ने विदेश मंत्रालय (MEA) और मॉस्को में भारतीय दूतावास से इंसानी बुनियादों पर तुरंत कार्रवाई करने की अपील की.
अहमद की पत्नी ने लगाई मदद की गुहार
मोहम्मद अहमद की पत्नी अफशा बेगम ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को लेटर लिखकर मामले में तुरंत दखल देने की मांग की है.