S. Jaishankar on POK: एस जयशंकर ने पीओके पर ऐसा जवाब दिया है, जिससे पाकिस्तान तिलमिला उठा है. पाक के विदेश मंत्री ने बयान जारी करते हुए जयशंकर के बयान को गलत ठहराया है.
Trending Photos
)
S. Jaishankar on Pakistan: लंदन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कश्मीर पर ऐसा बयान दिया है, जिससे पाकिस्तान खफा नजर आ रहा है. जयशंकर के पाकिस्तान वाले जवाब पर अब पड़ोसी मुल्क ने बयान जारी किया है. दरअसल एस जयशंकर ने पीओके को पाक के जरिए चुराया हुआ हिस्सा बताया था. आइये जानते हैं कि एस जयशंकर ने क्या कहा और पाक ने कैसे किया रिएक्ट.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने एस जयशंकर के इस बयान पर विरोध किया है. उन्होंने इसे आधारहीन करार दिया है. उन्होंने कहा कि कश्मीर को लेकर आधारहीन दावे करने के बजाय भारत जम्मू-कश्मीर के उस हिस्से को छोड़ दे जिस पर वह 77 सालों से कब्जा करके बैठा है.
शफकत ने कहा कि हम लंदन के चैथम हाउस में एस जयशंकर के कश्मीर को लेकर दिए गए बयान की निंदा करते हैं. उन्होंने कहा कि पीओके का मामला विवादित है और एस जयशंकर गलत तरीके से बयानबाजी कर रहे हैं. भारतीय सेना के दम पर स्टेट बदलने की कोशिश की गई है और इससे सच्चाई नहीं बदलेगी. सेना के जरिए उठा गए कदम से कश्मीर के लोगों की दिक्कतें हल नहीं होंगी.
लंदन के चैथम हाउस में एक प्रोग्राम के जब पाकिस्तान के एक पत्रकार ने एस जयशंकर से पूछा कि भारत ने कश्मीर पर अवैध तौर पर कब्जा किया हुआ है और इसी वजह से वहां के लोग प्रोटेस्ट कर रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शांति लाने की बात करते हैं, तो क्या भारत उनके साथ दोस्ती का इस्तेमाल कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए करेगा.?
पत्रकार का जवाब देते हुए एस जयशंकर ने कहा कि हमने कश्मीर की दिक्कत लगभग सुलझा ली है. इस दिशा में आर्टिकल 370 को हटाना हमारा पहला कदम था. इसके बाद कश्मीर का विकास और कमर्शियल एक्टिविटी को बढ़ाना हमारा दूसरा कदम था. हमारा तीसरा कदम था कि वोटिंग फीसद को बढ़ाया जाए. चौथा कदम पाकिस्तान के जरिए चुराए गए हिस्से को वापस लेना होगा. यह हिस्सा वापस आ जाएगा तो कश्मीर का मसला सुलझ जाएगा. पाकिस्तान अवैध तौर पर पाक पर कब्जा जमाए बैठा हुआ है. वह हिस्सा वापस आ जाए तो कश्मीर का मुद्दा सुलझ जाएगा.