)
Salman Khan on Balochistan: सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बलूचिस्तान का जिक्र करते दिख रहे हैं. ये बयान पाकिस्तान के लोगों को खासा पसंद नहीं आ रहा है. दरअसल, बॉलीवुड के तीनों बड़े सितारे सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान जब एक ही मंच पर नजर आए. ऐसा जॉय फोरम 2025 कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला मिला, जो सऊदी अरब के रियाद में आयोजित किया गया.
हालांकि, इस कार्यक्रम के दौरान सलमान खान के एक बयान ने अब विवाद खड़ा कर दिया है. कार्यक्रम के दौरान सलमान खान भारतीय सिनेमा की वैश्विक लोकप्रियता पर बात कर रहे थे. उन्होंने कहा, "आज अगर कोई हिंदी फिल्म सऊदी अरब में रिलीज होती है, तो वह सुपरहिट हो जाती है. इसके अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्में भी यहां अच्छा बिज़नेस कर रही हैं, क्योंकि यहां कई देशों के लोग रहते हैं."
सलमान ने आगे कहा, "हमारे देश से भी बहुत लोग यहां आए हैं- बलूचिस्तान से लोग, अफगानिस्तान से लोग, पाकिस्तान से लोग, सब यहां काम करते हैं."
Finally @BeingSalmanKhan acknowledged Balochistan is not Part of Pakistan
”@BDUTT #Balochistan #Baloch pic.twitter.com/TgdqrZhzr6— Bilal Baloch (@bbfr74) October 18, 2025
सलमान खान का ये बयान पाकिस्तान के लोगों को खासा पसंद नहीं आ रहा है. कई यूजर्स का मानना है कि सलमान खान ने अपने बयान में बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग बताया, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह उनकी जुबान फिसलने की वजह से हुआ होगा. पाकिस्तान से कई यूजर्स कह रहे हैं कि सलमान खान पाकिस्तान और बलूचिस्तान को अलग-अलग मानते हैं. लेकिन, वह पाकिस्तान का हिस्सा है.
बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जहां लंबे समय से अलगाव की आवाज़ें उठती रही हैं. भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान को अपने क्षेत्र में शामिल किया था. हालांकि, वहां के कई संगठन स्वतंत्रता और स्वायत्तता की मांग करते रहे हैं. कहा जाता है कि स्थानीय लोगों को वहां के प्राकृतिक संसाधनों का लाभ नहीं मिल पा रहा है, जिसके कारण असंतोष बढ़ता जा रहा है. बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी नाम का संगठन लगातार पाकिस्तानी सैनिकों को निशाना भी बनाता रहता है.