Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2774502
Zee SalaamMuslim WorldSaudi: जिस ज़मीन पर शराब थी हराम, वहीं अब 600 ठिकानों पर होगी दावत! जानें किस परोसी जाएगी शराब

Saudi: जिस ज़मीन पर शराब थी हराम, वहीं अब 600 ठिकानों पर होगी दावत! जानें किस परोसी जाएगी शराब

Saudi Arabia Alcohol Policy 2026: सऊदी अरब 70 साल बाद शराब नीति में बदलाव कर रहा है. फीफा वर्ल्ड कप 2034 और एक्सपो 2030 के लिए विदेशी पर्यटकों को खास जगहों पर शराब मिलेगी.

Saudi: जिस ज़मीन पर शराब थी हराम, वहीं अब 600 ठिकानों पर होगी दावत! जानें किस परोसी जाएगी शराब

Saudi Arabia Alcohol Policy 2026: सऊदी अरब को इस्लामी दुनिया का केंद्र और दो पाक मुक़द्दस मस्जिदों का मुल्क कहा जाता है. यहां हर साल लाखों लोग जियारत के लिए जाते हैं. अब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने ऐसा फैसला लिया है, जिसकी चारों तरफ आलोचना हो रही है. जिस देश ने दशकों तक शराब पर सख़्त पाबंदी रखी और शरीयत क़ानून की बुनियाद पर अपनी पहचान बनाई, अब वो शराब बेचने की तैयारी में है.

दरअसल, सऊदी अरब साल 2034 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप और 2030 में होने वाले एक्सपो की मेजबानी करेगा. ऐसे में बड़ी तादाद में विदेशी टूरिस्ट भी आएंगे. इन्हीं विदेशी मेहमानों के लिए क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) कुछ खास जगहों पर शराब बेचने की इजाजत देने की योजना बना रही है. अभी तक वहां शराब पीना और बेचना कानूनन मना है. मगर अब क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने टूरिस्ट और कारोबार बढ़ाने के लिए ये बड़ा फैसला लिया है.

इन जगहों पर होगी शराब की बिक्री
सऊदी सरकार में 70 साल में पहली बार कुछ खास जगहों पर गैर-मुस्लिम सैलानियों को शराब मिलेगी. इसके लिए करीब 600 जगहें तय की गई हैं, जैसे बड़े-बड़े फाइव-स्टार होटल, रिसॉर्ट, नियोम सिटी, रेड सी प्रोजेक्ट और सिंदलाह आइलैंडय हालांकि ये शराब सिर्फ इन्हीं जगहों पर मिलेगी. सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने या लेकर घूमने की इजाज़त नहीं होगी. साथ ही, सऊदी नागरिकों और मुस्लिमों के लिए शराब पर बैन पहले की तरह जारी रहेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

शरिया कानून में होगा बदलाव
सरकार ये नई व्यवस्था 2026 से शुरू करेगी. इसके बाद 2030 में रियाद में एक्सपो और 2034 में फुटबॉल वर्ल्ड कप होने वाला है. सऊदी सरकार का कहना है कि इतने बड़े इवेंट्स के लिए दुनियाभर से लोग आएंगे, इसलिए उनकी सुविधा के लिए ये खास इंतज़ाम किए जा रहे हैं. यह सुनिश्चित करने के लिए कि सऊदी अरब के सख्त शरिया कानून ऐसे कार्यक्रमों में बाधा न बनें, शराब पर प्रतिबंध जैसे कई नियमों में बदलाव किया जा रहा है.

सिर्फ इन शराबों की होगी बिक्री
सऊदी में शराब के नियमों में यह छूट 70 साल में पहली बार दी जाएगी. हालांकि, सऊदी में वाइन, बीयर और साइडर जैसे पेय पदार्थ ही मिलेंगे, जिनमें अल्कोहल की मात्रा 20 फीसद से कम होगी. सऊदी मोमेंट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शराब का सेवन सिर्फ लाइसेंस वाली जगहों पर ही किया जा सकेगा. शराब ले जाना, बेचना और सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करना प्रतिबंधित रहेगा. सऊदी सरकार शराब की दुकानों पर काम करने के लिए कर्मचारियों को खास ट्रेनिंग देगी.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news