)
FIFA World Cup 2026: दुनिया का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट (फीफा वर्ल्ड कप) में सऊदी अरब और कतर ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और साल 2026 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में क्वालीफाई कर लिया है. इसके साथ ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इराक को एशियन क्वालीफायर के पांचवें दौर में जगह मिली है. ध्यान देने वाली बात यह है कि फिफा वर्ल्ड कप में खेलने के लिए क्वालीफाई मैच जीतना होता है और इजरायल को क्वालीफाई मैच खेलने पर रोक लगा दी गई है.
दरअसल, गज़ा में इजरायल द्वारा नरसंहार करने के इल्जाम में इजरायली फुटबॉल टीम को फीफा वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने का अवसर नहीं दिया गया और इजरायल को क्वालीफाई मैच खेलने पर रोक लगा दी गई. एशियन क्वालीफायर के चौथे दौर में छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था, जिसमें ग्रुप विजेता को सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का मौका मिला है.
सऊदी अरब ने बीते मंगलवार (14 अक्टूबर) को इराक के साथ 0-0 से ड्रॉ खेलकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस नतीजे के साथ हर्वे रेनार्ड की टीम फीफा वर्ल्ड कप में एशियन क्वालीफायर- रोड टू 26 प्लेऑफ के ग्रुप बी में शीर्ष पर रही.
सऊदी अरब ने इराक के खिलाफ गोल करने के कई मौके गंवाए, लेकिन इसके बावजूद लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप में जगह बनाई. हर्वे रेनार्ड की टीम ने सऊदी की राजधानी जेद्दा में खेले गए मैच में गेंद पर पूरी तरह कब्जा बनाए रखा, हालांकि गोल दागने में नाकाम रहे. इस बीच सलेम अल दोसारी ने चार बार गोल का प्रयास किया, लेकिन सफलता हासिल नहीं कर सके.
दूसरी ओर इराक दूसरे हाफ के इंजरी टाइम तक कोई भी शॉट ऑन टारगेट नहीं लगा सका. जब भी इराक ने कोशिश की, सऊदी गोलकीपर नवाफ अलकीदी ने शानदार बचाव किया.
'ग्रीन फाल्कन्स' ने कतर 2022 में अर्जेंटीना को शिकस्त देकर सनसनी मचाई थी. यह टीम अब अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने और उसे पीछे छोड़ने की कोशिश करेगी। साल 1994 में यूएसए में खेले गए विश्व कप में इस टीम ने अंतिम 16 में जगह बनाई थी. संयुक्त अरब अमीरात पर 2-1 से जीत हासिल करते हुए कतर ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपनी जगह पक्की कर ली है.