Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3007570

Saudi Bus Accident: जहां थम गई 42 लोगों की सांसें, वहीं शोएब की टूटती सांसों ने नहीं मानी हार

Saudi Bus Accident Survivor Abdul Shoaib: सऊदी अरब में मदीना के पास भीषण सड़क हादसे में हैदराबाद के 42 हाजियों की मौत हो गई है. इन सबके बीच 24 साल के अब्दुल शोएब ही एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो बच गए और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Saudi Bus Accident: जहां थम गई 42 लोगों की सांसें, वहीं शोएब की टूटती सांसों ने नहीं मानी हार

Saudi Bus Accident: सऊदी अरब में मदीना के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में 42 हाजियों की मौत हो गई. ये सभी उमराह के लिए सऊदी अरब गए थे. इन सबके बीच हैदराबाद के आसिफनगर का 24 साल के अब्दुल शोएब मोहम्मद इस हादसे में बच गए. लेकिन वह भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और मदीना के पास एक जर्मन हॉस्पिटल में उनका इलाज जारी है.

दरअसल, सभी हाजी अल मीना टूर्स एंड ट्रैवल्स, मल्लेपल्ली और फ्लाईज़ोन टूर्स एंड ट्रैवल्स, मेहदीपटनम नाम के दो हैदराबादी ट्रैवल ऑपरेटरों के जरिए उमराह यात्रा पर गए थे. ये सभी लोग 9 नवंबर को हैदराबाद से रवाना हुए थे. मक्का में उमराह की रस्में पूरी करने के बाद 17 नवंबर की रात वे मदीना की तरफ जा रहे थे. भारत के समयानुसार सुबह 4 बजे उनकी बस पाक शहर मदीना से लगभग 160 किलोमीटर दूर मुहरास इलाके में एक तेल टैंकर से टकरा गई.

शव की नहीं हुई पहचान
टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में फौरन आग लग गई और ज्यादातर हाजियों के बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला. अब्दुल शोएब ड्राइवर की सीट के पास बैठे थे, इसलिए उन्हें बचा लिया गया, हालांकि उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. इस हादसे में जान गंवाने वालों के शव को किंग फहद, मीकत और किंग सलमान अस्पताल में भेज दिया गया है. कई शव बुरी तरह से जल गए हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है. वहीं, इस हादसे में मारे गए 16 लोगों की पहचान हो गई है. इस हादसे में मारे गए सभी लोग हैदराबाद के रहने वाले थे.

Add Zee News as a Preferred Source

इन लोगों के शवों की हो गई है पहचान

  1. रहीमुन्‍निसा
  2. रहमत बी
  3. शाहनाज़ बेगम
  4. गौसिया बेगम
  5. कदीर मोहम्मद
  6. मोहम्मद मौलाना
  7. शोएब मोहम्मद
  8. सोहेल मोहम्मद
  9. मस्तान मोहम्मद
  10. परवीन बेगम
  11. जकिया बेगम
  12. शौक़त बेगम
  13. फ़रहीन बेगम
  14. जाहीन बेगम
  15. मोहम्मद मंज़ूर
  16. मोहम्मद अली

सऊदी में मौजूद अधिकारियों से हो रही है बात
वहीं, जेद्दा में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावास की टीम लगातार सऊदी अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए है और दस्तावेजी प्रक्रिया में मदद कर रही है. हैदराबाद में मृतकों के परिजन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं और अपने प्रियजनों के बारे में हर जानकारी पर निगाहें टिकाए हुए हैं. हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया है और सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के अधिकारियों से बात कर सभी लोगों की मदद करने का आश्वासन दिया है.

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news