Hajj-Umrah Update: सऊदी अरब ने हज यात्रियों के कोटे में कटौती करने का फैसला किया है. इस फैसले से हज यात्री में हड़कंप मच गया है. ऑपरेटर्स ने सरकार से खास अपील भी की है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Hajj-Umrah Update: सऊदी अरब ने हज-उमराह कोटे में भारी कटावट किया है. भारत के नीजी हज कोटे में लगभग 80 परसेंट की कटौती की गई है. इस फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर के टूर ऑपरेटरों ने विरोध जाहिर किया है, और विदेश मंत्रालय से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की गुजारिश की है.
दरअसल, सऊदी अरब ने क्राउड को कम करने के लिए इस साल हज कोटे में कटौती की है. इस लिस्ट में भारत का भी नाम है. इस फैसले के बाद हज-उमराह सेवा संघ के महासचिव उमर नजीर तिब्बत ने कहा है कि कुछ ऑपरेटरों का कहना है कि वह नुकसान नहीं उठा सकते हैं.
नजीर तिब्बत ने विदेश मंत्रालय से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की है, और भारतीय हज यात्रियों की कोटे में 80 परसेंट की कटौती का मुद्दा सऊदी सरकार के सामने उठाने का आग्रह किया है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 52,000 हज यात्री इस साल हज नहीं कर पाएंगे. क्योंकि सऊदी अरब ने मीना में जिन क्षेत्रों को पड़ाव डालने के लिए ऑपरेटरों को आवंटित किया गया था, उसे सऊदी सरकरा ने रद्द कर दिया है.
नजीर ने कहा कि यह फैसला उनके ऑपरेटरों के लिए विनाशकारी साबित होगा, वे इस भारी नुकसान को बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि हज करना हर मुसलमानों का अधिकार है, उन्होंने कहा कि हम कौन होते है यह कहने वाले कि इतने लोग इस साल हज नहीं कर सकते. नजीर ने एयरलाइंस से भी आग्रह किया है कि, जो यात्री इस साल हज नहीं कर सकते उनका पैसा लोटा दें. उन्होंने कहा कि सऊदी सरकार के इस फैसले से मुसलमानों का हज करने का सपना टूटा है.