Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2773369
Zee SalaamMuslim WorldSaudi Arabia में कब होगा Dhul Hijja का चांद? सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से की खास अपील

Saudi Arabia में कब होगा Dhul Hijja का चांद? सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से की खास अपील

Dhul Hijja Moon: सऊदी अरब में जुल हिज्जा का चांद कब दिखने वाला है? माना जा रहा है कि चांद का दीदार 27 मई 2025 को हो सकता है. अगर ऐसा होता है तो सऊदी में ईद-उल-अज़हा 6 जून की होगी.

Saudi Arabia में कब होगा Dhul Hijja का चांद? सुप्रीम कोर्ट ने लोगों से की खास अपील

Dhul Hijja Moon: सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने मुसलमानों से अपील की है कि वे जुल हिज्जा 1446 हिजरी का चांद मंगलवार, 27 मई 2025 की शाम को देखने की कोशिश करें. यह तारीख जुल-क़दा की 29वीं तारीख है. रविवार, 25 मई को जारी एक बयान में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जो भी शख्स चांद को नंगी आंखों से या दूरबीन की मदद से देखता है, वह नजदीकी अदालत में जाकर अपनी गवाही दर्ज करवाए या फिर किसी ऐसे सेंटर से कॉन्टैक्ट करे, जो अदालत से जुड़ा हो.

चांद देखने वालों को कमेटी से जोड़ा जाए

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जिन लोगों में चांद देखने की क्षमता और साधन हैं, वे सरकारी चांद देखने वाली कमेटियों के साथ जुड़ें और इस महत्वपूर्ण इस्लामी प्रक्रिया में हिस्सा लें. इस चांद को देखना इस्लामी परंपरा के मुताबिक काफी अहम माना जाता है.

अगर 27 मई को चांद दिख जाता है, तो जुल हिज्जा का महीना 28 मई (बुधवार) से शुरू होगा और सऊदी अरब में ईद-अल-अजहा 6 जून (शुक्रवार) को मनाई जाएगी. हालांकि, अगर चांद नहीं दिखता और ज़ुल-क़ैदा का महीना 30 दिन पूरा करता है, तो फिर 7 जून को बकरीद मनाई जाएगी

Add Zee News as a Preferred Source

हज के लिए जरूरी है महीना

ज़ुल-हिज्जा इस्लामी कैलेंडर का वह महीना होता है जिसमें दुनिया भर से मुसलमान हज के लिए मक्का पहुंचते हैं. इस साल हज 4 जून 2025 (बुधवार) से शुरू होने की संभावना है. हज इस्लाम का एक अहम पिलर है और हर आर्थिक तौर पर सक्षण व स्वस्थ मुसलमान के लिए जीवन में एक बार करना फर्ज है. यह दुनिया की सबसे बड़ी धार्मिक यात्राओं में से एक मानी जाती है. 

हाजियों को न हो कोई दिक्कत

बता दें, हज के लिए भारत से ज्यादातर आरिकीन सऊदी अरब पहुंच चुके हैं. जल्द ही हज के अरकान शुरू हो जाएंगे. सऊदी सरकार ने हाजियों की सहूलियत के लिए खास इंतेजामात किए हैं. इस बार सऊदी सरकार की तरफ से कई बड़े कदम उठाए गए हैं. जिनमें से उमराह के लिए आए लोगों को वापस भेजना भी शामिल है. ताकि, हाजियों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news