War on Gaza: गाजा में नरसंहार के मुद्दे पर सऊदी अरब ने एक बड़ा बयान दिया है. सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इजरायल पर गाजा में नरसंहार करने का इल्जाम लगाया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
War on Gaza: पिछले दो सालों से इजरायली सेना गाजा में 60 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की हत्या कर चुकी है. इस क्रूरता की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू की फजिहत हो रही है. वहीं, इजरायल के खिलाफ सऊदी अरब ने एक बड़ी बात कह दी है. सऊदी अरब ने इजरायल पर गाजावासियों का नरसंहार करने का इल्जाम लगाया है.
दरअसल, बीते गुरुवार को सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर इजरायल पर गाजा में नरसंहार (Genocide) करने का इल्जाम लगाया. साथ ही सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इजरायल के जरिए फिलिस्तीनियों की जमीन पर कब्जा बढ़ाने की घटना की निंदा की.
सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर गाजा के मुद्दे पर इजरायल की निंदा की. मंत्रालय ने लिखा कि इजरायल, फिलिस्तीनियों को उनकी जमीन से "विस्थापित" करना जारी रखे हुए है और उन्हें एक आजाद मुल्क स्थापित करने से रोक रहा है. सऊदी विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि सऊदी अरब, फिलिस्तीनियों की जमीन पर इजरायल के जरिए कब्जे को बढ़ाने वाले अपराधों की कड़ी निंदा करता है.
सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा कि इजरायल के जरिए यरुशलम के आसपास नई बस्तियों के निर्माण और गाजा के आम नागरिकों के खिलाफ आक्रामक्ता नरसंहार के बराबर है. मंत्रालय ने इजरायल पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन करने और संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का उल्लंघन करने का इल्जाम लगाया.
सऊदी मंत्रालय ने कहा, इजरायल बिना किसी रोक-टोक के खतरनाक योजनाओं को लागू कर रहा है, यह क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता के लिए खतरा है. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था की वैधता के लिए भी खतरा है.
गौरतलब है कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने युद्ध अपराधों के इल्जाम में PM नेतन्याहू और इजरायल के पूर्व रक्षा मंत्री योआव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है. इन दोनों नेताओं पर गाजा में नरसंहार करवाने का इल्जाम है.