Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2739439
Zee SalaamMuslim WorldSaudi Arabia के कई इलाकों में भारी बारिश की वॉर्निंग, आ सकती है बाढ़

Saudi Arabia के कई इलाकों में भारी बारिश की वॉर्निंग, आ सकती है बाढ़

Saudi Arabia Rain: सऊदी अरब में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. विभाग ने कहा है कि मंगलवार तक किंगडम की अलग-अलग जगहों में भारी बारिश की की वजह से बाढ़ के हालात भी बन सकते हैं.

Saudi Arabia के कई इलाकों में भारी बारिश की वॉर्निंग, आ सकती है बाढ़

Saudi Arabia Rain: सऊदी अरब की जनरल डायरेक्टरेट ऑफ सिविल डिफेंस ने देश के कई हिस्सों में मंगलवार तक भारी बारिश और संभावित बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की है. डिपार्टमेंट का कहना है कि कई इलाको में भारी बारिश की वजह से बाढ़ के हालात बन सकते हैं.

किन इलाकों में बारिश और बाढ़ का खतरा

1- मक्का इलाके में ध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना है. इसके साथ ओले और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
2- रियाद इलाके में भी इसी तरह की बारिश हो सकती है.
3- नजऱान (दक्षिण-पश्चिम) में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है.
4- इन सब के अलाला मदीना, अल-बाहा, असीर, जाज़ान (पश्चिमी क्षेत्र), क़सीम (मध्य क्षेत्र), हाइल, नॉर्दर्न बॉर्डर (उत्तर) और
 ईस्टर्न प्रोविन्स में भी बारिश की संभावना है.

सिविल डिफेंस विभाग की लोगों को सलाह

सिविल डिफेंस विभाग ने लोगों से कहा है कि वे जरूरी सावधानियां अपनाएं. बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहें, और सरकार के जरिए मीडिया के माध्यम से जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें. बता दें, इससे पहले जनवरी में सऊदी अरब में भारी बारिश हुई थी. जिसकी वजह से बाढ़ के हालात बन गए थे. इस दौरान काफी नुकसान भी झेलना पड़ा था.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, आज भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिली है. कई जगहों पर तूफान भी आया. जिसकी वजह से पेड टूटने, बिजली तार गिरने और पानी भरने के मामले सामने आए हैं. दिल्ली में बारिश से हुए हादसों की वजह से 4 लोगों की मौत हुई है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news