)
Saudi Arabia Banned Tobacco: सऊदी अरब के नगरपालिका और ग्रामीण मामले एवं आवास मंत्रालय (MoMRAH) ने कियोस्क, किराना दुकानों और केंद्रीय बाजारों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है. यह कदम कमर्शियल जगहों में तम्बाकू और अन्य उत्पादों की बिक्री को रेग्युलेट करने के मकसद से तैयार किए गए एक मसौदे का एक हिस्सा है.
शुरुआती प्रस्तावों में से एक यह है कि तंबाकू प्रोडक्ट ग्राहकों के लिए 100 फीसद इनविजिबल होने चाहिए. तंबाकू प्रोडक्ट्स को सऊदी फूड एंड ड्रग अथॉरिटी (SFDA) के जरिए तय किए गए स्टैंडर्ड के मुताबिक तंबाकू के प्रोडक्स को बंद दरवाजे में रखा जाना होगा.
इसके साथ ही, तम्बाकू की बिक्री 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों तक ही सीमित रहेगी. विक्रेताओं को किसी भी तम्बाकू लेनदेन को पूरा करने से पहले आईडी कार्ड के जरिए उम्र देखनी होगी. इसके बाद वह तंबाकू को बेच पाएंगे.
कैश काउंटरों के पास चेतावनी को चस्पा किया जाएगा, जिनमें धूम्रपान के नुकसानों के बारे में बताया जाएगा, जिसमें कैंसर और दिल की बीमारी का जोखिम भी शामिल है. इसके अलावा, प्रस्ताव में तम्बाकू के एड और प्रचार पर सख्त प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ कमर्शियल सर्विस के अंदर धूम्रपान निषेध नीति भी शामिल है. इन सुविधाओं पर साफ तौर पर “धूम्रपान निषेध” के साइनभी लगाए जाएंगे.
प्रस्ताव में एनर्जी ड्रिंक को भी शामिल किया गया है. जिसके मुताबिक 16 साल से कम उम्र के नाबालिगों को एनर्जी ड्रिंक नहीं बेची जाएगी. इसके साथ ही होम डिलीवरी की सुविधा देने वाले व्यवसायों को परमिट लेना होगा. फूड देने वाले स्टोर और रेस्टोरेंट्स को यह सुनिश्चित करना जरूरी होगा किसी भी कर्मचारी को किसी तरह की कोई बीमारी न हो.