Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2709845
Zee SalaamMuslim Worldहज के मद्देनजर सऊदी ने जारी की एग्जिड डेट, उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना

हज के मद्देनजर सऊदी ने जारी की एग्जिड डेट, उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना

Umrah 2025: सऊदी अरब मंत्रालय ने हज को मद्देनजर रखते हुए एक ऐलान किया है. मंत्रालय ने कहा है कि जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और  100,000 सऊदी रियाल का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. 

हज के मद्देनजर सऊदी ने जारी की एग्जिड डेट, उल्लंघन करने पर लगेगा भारी जुर्माना

Umrah 2025: मुसलमान कम्यूनिटी में उमराह और खासकर हज को लेकर ख्वाहिश रहती है. हर एक शख्स कम से कम एक बार हज करने और मक्का का दीदार करने की चाह रखता है. जैसे कि उमराह पूरे साल के किसी भी महीने में किया जा सकता है, लेकिन हज के लिए एक महीना मुकर्रर किया गया है.

सऊदी अरब ने उमराह और हज की तारीखों को लेकर एक बड़ा ऐलान कर दिया है. मंत्रालय ने ऐलान किया है कि 13 अप्रैल उमराह के लिए आखिरी तारीख होगी. इस साल मक्का में उमराह के लिए जाने वालों के लिए यह आखिरी दिन होगा.  इसके साथ ही मंत्रायल ने बताया है कि घर वापसी के लिए 29 अप्रैल आखिरी तारीख होगी. सभी उमराह करने के लिए आए लोगों का सऊदी अरब से बाहर निकलने के लिए यह आखिरी समय सीमा है.

उल्लंघन पर 100,000 सऊदी रियाल का जुर्माना 
मंत्रालय ने इन तारीखों का सख्ती से पालने करने का आदेश दिया है. उमराह करने आए लोग अगर इन तारीखों के बाद भी सऊदी में रूकते हैं तो उनके खिलाफ वीजा और उमराह के नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी और सख्त सजा दी जाएगी. नियमों का उल्लघंन करने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ 100,000 सऊदी रियाल का जुर्माना भी लगाया जा सकता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

हज को मद्देनजर रख कर किया ऐलान
मंत्रालय का यह ऐलान हज के महीने को ध्यान में रखकर किया गया है. इन दिनों दुनियाभर से लाखों लोग हज के लिए तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में मंत्रायल ने सुनिश्चित किया है कि सभी का हज सही तरीके से बिना व्यवस्था बिगड़े हो सके.

6 जून से 11 जून - हज की तारीख 
इस्लामिक कलैंडर के मुताबिक हज हर साल 12वें महीने, जुला हिज्जा की 8वीं से 12वीं तारीख तक होता है. जो कि अंग्रेजी कलैंडर में इस साल 6 जून की शाम से 11 जून की शाम को पूरी होने की उम्मीद है. हर मुसलमान पर हज करना पाबंद किया गया है. खासकर उन लोगों पर जो शारीरिक और आर्थिक तौर पर कम से कम एक बार हज करने के काबिल है.

TAGS

Trending news