Saudi Qatar Arrests Mossad Agents: ईरान मिडिल ईस्ट के देशों में मौजूद अमेरिकी बेसों पर हमला कर रहा है. इस बीच खबर है कि सऊदी और कतर ने इजरायली एजेंट्स को गिरफ्तार किया है. दावा किया जा रहा है कि ये इजरायली एजेंट्स अरब देशों में बम ब्लास्ट की प्लानिंग कर रहे थे, ताकि इन देशों में अफरातफरी मचे और इन्हें भी ईरान के खिलाफ युद्ध में उतरना पड़े. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Saudi Qatar Arrests Mossad Agents: सऊदी अरब और कतर ने देश में बम धमाके की प्लानिंग कर रहे इजारयली एजेंट्स को गिरफ्तार किया है. अमेरिका के पॉलिटिकल कमेंटेटर और पत्रकार टकर कार्लसन ने बीते सोमवार (2 मार्च) को दावा किया कि सऊदी अरब और कतर ने इजरायली मोसाद एजेंट्स को अरेस्ट किया. उन्होंने दावा किया कि मोसाद एजेंट अरब देशों में जानबूझकर अफरातफरी फैलाना चाहता है.
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की कार्रवाई पर गहरी स्टडी करने वाले जानकारों का मानना है कि मोसाद एजेंट युद्ध के समय पर ऐसा इसलिए करना चाहता है, ताकि अरब देशों में अफरातफरी फैल जाए और न चाहते हुए भी अरब देशों को ईरान के खिलाफ युद्ध में कूदना पड़े.
कार्लसन ने अपने शो में सवाल पूछते हुए कहा कि "इजरायली एजेंट्स खाड़ी देशों में बम धमाके क्यों कर रहे होंगे, जिन पर ईरान भी हमला कर रहा है?" और आगे कहा, "क्या ईरान और इजरायल एक ही तरफ नहीं हैं?" उन्होंने कहा कि इजरायल ईरान, कतर, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, बहरीन, ओमान कुवैत को नुकसान पहुंचाना चाहता है.
गौरतलब है कि ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने बीते शनिवार (28 मार्च) को हमला किया, जिसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में मौजूद सभी अमेरिकी बेस को निशाना बना रहा है. लेकिन मिडिल ईस्ट का कोई भी देश ईरान पर एक भी हमला नहीं किया है. वहीं, मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी बेस पर ईरान का हमला जारी है. इन सबके बीच इस बात की संभावना है कि इजरायली एजेंट्स यह चाहते हो कि अब देशों में नागरिक ठिकानों पर बम ब्लास्ट करके अफरातफरी फैलाई जाए, जिसका आरोप ईरान पर लगेगा. इस अफरातफरी के बाद अरब और ईरान के बीच युद्ध शुरू हो सकता है.