Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2710530
Zee SalaamMuslim Worldबांग्लादेश ने फिर उठाया शेख हसीना का प्रत्यर्पण मामला, यूनुस बोले- हसीना को वापस भेजिए

बांग्लादेश ने फिर उठाया शेख हसीना का प्रत्यर्पण मामला, यूनुस बोले- हसीना को वापस भेजिए

Sheikh Hasina Extradition: बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने खुलासा किया कि अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया. 

फोटो सोशल मीडिया
फोटो सोशल मीडिया

Sheikh Hasina Extradition: बांग्लादेश में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना को सत्ता से हटा दिया गया था, जिसके बाद बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना अपना देश छोड़कर भारत भागना पड़ा. इस दौरान बांग्लादेश सरकार ने कई बार पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण (Extradition) की मांग की थी. अब एक बार फिर बांग्लादेश ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर बड़ा दावा किया है.

बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार मोहम्मद तौहीद हुसैन ने मंगलवार को बताया कि अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने हाल ही में थाईलैंड के बैंकॉक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण (extradition) का मुद्दा उठाया था.

विदेश मामलों के सलाहकार ने क्या कहा?
उन्होंने कहा, "हमने यह मुद्दा उठाया, लेकिन इस पर कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ." जब उनसे पूछा गया कि क्या यूनुस ने हसीना को मुकदमे का सामना कराने के लिए वापस लाने की बात की थी, तो उन्होंने ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया. हुसैन ने यह भी कहा कि बांग्लादेश और भारत के रिश्तों में सुधार दोनों देशों की साझा कोशिशों से ही हो सकता है. उन्होंने कहा कि हमें एक साथ आगे बढ़ने की जरूरत है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि मुख्य सलाहकार यूनुस और पीएम मोदी के बीच यह मुलाकात शुक्रवार को थाईलैंड में हुए BIMSTEC सम्मेलन के दौरान हुई थी. इस बैठक के बाद भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी ने सभी पक्षों से अपील की कि वे ऐसे बयानबाज़ी से बचें जिससे भारत-बांग्लादेश के आपसी संबंधों के माहौल को नुकसान पहुंचे. बैठक के एक दिन बाद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल आलम ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि यूनुस ने शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मुद्दा उठाया था और दावा किया कि भारत की प्रतिक्रिया "नकारात्मक नहीं" थी. 

About the Author
author img
Tauseef Alam

तौसीफ आलम पिछले चार सालों से पत्रकारिता के पेशे में हैं. उन्होंने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है. Amar Ujala,Times Now...और पढ़ें

TAGS

Trending news