Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2657363
Zee SalaamMuslim WorldCholera: इस मुस्लिम देश में धीरे-धीरे हैजा ले रहा लोगों की जान, 1300 की हालत गंभीर

Cholera: इस मुस्लिम देश में धीरे-धीरे हैजा ले रहा लोगों की जान, 1300 की हालत गंभीर

Sudan Cholera: सूडान में इस वक्त हैजा से हालात गंभीर बने हुए है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 60 लोगों की जान जा चुकी है और 600 से ज्यादा लोग बीमार हैं. पूरी खबर पढ़ें.

Cholera: इस मुस्लिम देश में धीरे-धीरे हैजा ले रहा लोगों की जान, 1300 की हालत गंभीर

Sudan Cholera: हेल्थ ऑफिसर्स ने शनिवार को बताया कि दक्षिणी सूडान के एक शहर में हैजा के प्रकोप से पिछले तीन दिनों में लगभग 60 लोगों की मौत हो गई और लगभग 1,300 लोग बीमार हो गए हैं.

सूडान में हैजा से हालात संजीदा

हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा कि दक्षिणी शहर कोस्टी में संक्रमण की अहम वजह मुख्य तौर पर गंदा पानी है. क्योंकि शहर की पानी की सप्लाई की फैसिलिटी एक अर्धसैनिक समूह के हमले में तबाह हो गई थी. यह समूह लगभग दो सालों से देश की सेना से लड़ रहा है.

मिनिस्ट्री ने क्या कहा?

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राजधानी खार्तूम से 420 किलोमीटर (261 मील) दक्षिण में कोस्ती में गुरुवार और शनिवार के बीच इस बीमारी से 58 लोगों की मौत हो गई और 1,293 लोग बीमार पड़े हैं. मंत्रालय ने कहा कि उसने इस प्रकोप से लड़ने के लिए कई कदम उठाए हैं, जिसमें शहर में हैजा के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू करना भी शामिल है.

Add Zee News as a Preferred Source

बुरे हालात से गुजरता शहर

मंत्रालय ने कहा कि उसने संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा समूहों के सहयोग से एक आइसोलेशन सेंटर की क्षमता का भी विस्तार किया है. डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स ने कहा कि कोस्ती अस्पताल में मौजूद उनके हैजा ट्रीटमेंट सेंटर पर मरीजों की तादाद बहुत ज्यादा हो गई है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य अधिकारियों को पीड़ित मरीजों के इलाज के लिए बच्चों के लिए इस्तेमाल होने वाला चिल्ड्रन वॉर्ड इस्तेमाल करना पड़ रहा है.

ग्रुप ने कहा कि शहर में संक्रमण का सबसे संभावित स्रोत व्हाइट नील नदी है, क्योंकि इलाके में बिजली की बड़ी कटौती के बाद कई परिवार गधे की गाड़ियों का इस्तेमाल करके इस नदी से पानी ला रहे हैं. स्थानीय प्राधिकारियों ने निवासियों को नदी से पानी इकट्ठा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है और जल वितरण प्रणाली में क्लोरीन की मात्रा को बढ़ा दिया है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news