Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2666331
Zee SalaamMuslim WorldSyria News: अमेरिका का सीरिया में बड़ा ऑपरेशन, यूसुफ जिया को किया ढेर

Syria News: अमेरिका का सीरिया में बड़ा ऑपरेशन, यूसुफ जिया को किया ढेर

Syria News: सीरिया में अलकायदा की ब्रांच हुर्र अल-दीन को भंग कर दिया गया था. अब अमेरिका उसके लीडरान को निशाना बना रहा है. पूरी खबर पढ़ें.

Syria News: अमेरिका का सीरिया में बड़ा ऑपरेशन, यूसुफ जिया को किया ढेर

Syria News: अमेरिकी सेना ने शनिवार को ऐलान किया है कि उसने अलकायदा की सीरियाई ब्रांच हुर्र अल-दीन के एक टॉप आर्मी लीडर को मार गिराया है. हुर्र अल-दीन ने जनवरी में अपने भंग का ऐलान किया था.

अमेरिका ने क्या कहा?

मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सेना के इन चार्ज यूएस सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने एक बयान में कहा कि उसका फोर्स ने 23 फरवरी को "उत्तर-पश्चिमी सीरिया में एक सटीक हवाई हमला किया, जिसमें आतंकवादी संगठन हुर्र अल-दीन का सीनियर मिलिट्री लीडर नेता मुहम्मद यूसुफ जिया ताले को निशाना बनाया गया और उसे मार गिराया गया."

भंग के ऐलान के बाद कई नेता मारे गए

CENTCOM के मुताबिक, जनवरी के आखिर में जब हुर्र अल-दीन ने ऐलान किया कि वह खुद को भंग कर रहा है, तब से अमेरिकी हवाई हमलों में ग्रुप के कई नेता मारे गए हैं. 22 फरवरी को अमेरिका ने कहा था कि एक "सटीक हवाई हमले" में वसीम तहसीन बयारकदार मारा गया, जो उस समूह का नेता था जिसे अमेरिका आतंकवादी संगठन मानता है.

Add Zee News as a Preferred Source

सीरिया में अमेरिका

अमेरिकी सेनाएं 2014 में इस्लामिक स्टेट ग्रुप के आतंकवादियों से लड़ने के लिए बनाए गए एक इंटरनेशनल गठबंधन के हिस्से के तौर पर सीरिया में हैं. कट्टरपंथी इस्लामी ग्रुप हयात तहरीर अल-शाम के नेतृत्व में विद्रोही गठबंधन के जरिए राष्ट्रपति बशर असद को पद से हटाने के बाद हुर्र अल-दीन ने कहा था कि अब उसके अस्तित्व की जरूरत नहीं है. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news