Pakistan Afghanistan Tension: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हिंसक झड़पे भी हुई हैं जिनमें लोगों को जान गंवानी पड़ी है और कई अन्य घायल हुए हैं. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सबसे महत्वपूर्ण क्रॉसिंग में से एक तोरखम से दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा व्यापार और आवाजाही होती है, जिसे पाकिस्तान ने बंद कर दिया है.
Trending Photos
)
Pakistan Afghanistan Tension: पिछले साल पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की थी. इस हमले में 100 से ज्यादा अफगानियों की मौत हो गई थी, जिनमें सबसे ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल थे. इस हमले के बाद से ही पाक-अफगान बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है. पाक और अफगान कई बॉर्डर को सील कर दिया गया है. इस कड़ी में पाकिस्तान ने तोरखम बॉर्डर को भी बंद कर दिया है, जिससे अफगानिस्तान को भारी नुकसान हो रहा है. इस बॉर्डर के बंद होने की वजह से खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा हो रहा है. इस बीच यूएस एजेंसी विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने बड़ी चेतावनी दी है.
5 हजार मालवाहक ट्रक गए हैं फंस
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने चेतावनी दी कि तोरखम सीमा के बंद रहने से, आने वाले हफ्तों में अफगानिस्तान में खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ने की संभावना है, जिससे व्यापार प्रवाह बाधित हो सकता है और आर्थिक कठिनाइयां बढ़ सकती हैं. अमू टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक डब्ल्यूएफपी ने एक बयान में कहा कि निर्माण गतिविधियों को लेकर विवाद की वजह से बॉर्डर 22 फरवरी से बंद है जिसके कारण जरूरी चीजों, विशेष रूप से खाद्य आपूर्ति की आवाजाही रुक गई है और 5,000 मालवाहक ट्रक फंस गए हैं.
इन कीमतों में भारी इजाफा
डब्ल्यूएफपी के ताजा बाजार एनालिसिस के मुताबिक, पिछले सप्ताह अफगानिस्तान में खाद्य पदार्थों की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया. चावल और चीनी की कीमतों में मामूली वृद्धि हुई है, जबकि अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट आई है, जिसका मुख्य कारण अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अफगानी मुद्रा में 0.8 फीसद की बढ़ोत्तरी है. पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में, बाजार के रुझान मिश्रित बने हुए हैं. कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में गिरावट आई है, लेकिन खाना पकाने के तेल और नमक की कीमतें काफी ज्यादा बनी हुई हैं.
लाखों अफगानियों को रहना पड़ सकता है भूखा
डब्ल्यूएफपी ने चेतावनी दी कि विस्तारित सीमा बंद होने से खाद्य आयात में और बाधा आ सकती है, जिससे दीर्घकालिक मुद्रास्फीति दबाव बढ़ सकता है. लाखों अफगान पहले से ही खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं. एजेंसी ने बाजार स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए स्थिर व्यापार मार्गों की आवश्यकता पर जोर दिया.
पिछले महीने पाकिस्तान ने बंद कर दिए थे अपने सारे बॉर्डर
गौरतलब है कि तोरखम बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हैं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हिंसक झड़पे भी हुई हैं जिनमें लोगों को जान गंवानी पड़ी है और कई अन्य घायल हुए हैं. अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सबसे महत्वपूर्ण क्रॉसिंग में से एक तोरखम से दोनों देशों के बीच सबसे ज्यादा व्यापार और आवाजाही होती है. अफगान सेना द्वारा अपनी सीमा पर निर्माण कार्य शुरू करने के बाद पाकिस्तान ने पिछले महीने तोरखम क्रॉसिंग को बंद कर दिया था.