)
Tajikistan Women Dress: ताजिकिस्तान ने बुधवार को कहा कि वह महिलाओं के लिए देश के पोशाक से जुड़े "दिशानिर्देशों" को बताने वाली एक नई किताब पब्लिश करेगा, जिससे महिलाओं के कपड़ों पर धर्मनिरपेक्ष राज्य की निगरानी और सख्त हो जाएगी.
ताजिकिस्तान अथॉरिटी का समाज पर काफी कंट्रोल है. जिसमें महिलाओं और लड़कियों को प्रभावित करने वाले मुद्दे भी शामिल हैं. पूर्व सोवियत देश ने हाल के सालों में “पारंपरिक” ताजिक पोशाक का समर्थन किया है, पिछले साल “राष्ट्रीय संस्कृति के लिए विदेशी कपड़ों” पर रोक लगा दी गई थी, जबकि मुल्क यह भी चाहता है कि कट्टरपंथी इस्लामी सांस्कृतिक प्रभावों का भी खात्मा हो.
महिलाओं के लिए पारंपरिक पोशाक में आमतौर पर रंग-बिरंगी कढ़ाई वाली लंबी आस्तीन वाली अंगरखी पोशाकें शामिल होती हैं. जिन्हें ढीले-ढाले पतलून के ऊपर पहना जाता है. ताजिकिस्तान के संस्कृति मंत्रालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि मंत्रालय ने लड़कियों और महिलाओं के लिए राष्ट्रीय पोशाक पर नई सिफारिशें तैयार की हैं, जिन्हें जुलाई में पब्लिश एक किताब में शामिल किया जाएगा.
मंत्रालय के सांस्कृतिक संस्थानों और लोक शिल्प विभाग के प्रमुख खुर्शीद निज़ोमी ने कहा, "कपड़े नेशनल कल्चर के अहम तत्वों में से एक है, जो हमारे पूर्वजों से हमें मिला है और सदियों से इसकी खूबसूरती बरकरार है."
निज़ोमी ने बताया कि यह पुस्तक पहले निःशुल्क उपलब्ध होगी, और इसमें बताया जाएगा कि महिलाओं को "उम्र के मुताबिक" क्या पहनना चाहिए, साथ ही विभिन्न स्थानों जैसे घर, थिएटर या समारोहों में क्या पहनना चाहिए.
ताजिकिस्तान ने पहले भी महिलाओं के ड्रेस कोड को रेखांकित करने वाली इसी तरह की किताबें प्रकाशित की हैं, लेकिन निज़ोमी ने कहा, कि यह किताब पहले वाली किताबों से बेहतर है. इसमें बेहतर तस्वीरें और इतिहास का जिक्र किया गया है.