Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2665386

Netanyahu पर मेहरबान हुए ट्रंप, बिना रिव्यू प्रोसेस के दिए 3 अरब डॉलर के हथियार

Trump and Israel: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इजराइली दोस्त की फिर से मदद की है. उन्होंने इजराइल को बिना रिव्यू प्रोसेस के तीन अरब अमेरिकी डॉलर के हथियारों की मंजूरी दे दी है.

Netanyahu पर मेहरबान हुए ट्रंप, बिना रिव्यू प्रोसेस के दिए 3 अरब डॉलर के हथियार

Trump and Israel: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इजराइली दोस्त की फिर से मदद की है, ताकि वह हमास के खिलाफ जंग लड़ सके और फिर से बेसहारा फिलिस्तीनी मारे जाएं. डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने संसद (कांग्रेस) में समीक्षा की सामान्य प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए इजराइल को लगभग तीन अरब अमेरिकी डॉलर के हथियारों की बिक्री को मंजूरी है.

ट्रंप ने की नेतन्याहू की मदद

कांग्रेस को शुक्रवार देर शाम भेजी गए नोटिफिकेशन में विदेश मंत्रालय ने बताया कि उसने 2.04 अरब अमेरिकी डॉलर मूल्य के 35,500 से अधिक एमके 84 और बीएलयू-117 बम और 4,000 ‘प्रीडेटर’ आयुध की बिक्री संबंधी समझौते पर दस्तखत किए हैं. 

ट्रंप प्रशासन की मनमानी

मंत्रालय ने बताया कि विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि इमरजेंसी हालातों की वजह से अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को ध्यान में रखते हुए इजराइल सरकार को तत्काल रक्षा सामग्री और रक्षा सेवाएं बेचे जाने की जरूरत है. इसलिए कांग्रेस की समीक्षा संबंधी जररूरतों से छूट ली जा रही है."

Add Zee News as a Preferred Source

 67 करोड़ 57 लाख अमेरिकी डॉलर की मंजूरी

मंत्रालय ने आगे कहा कि हथियारों की आपूर्ति अगले साल से शुरू होगी. मंत्रालय ने यह भी कहा कि रुबियो ने इजराइल को 67 करोड़ 57 लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य के और गोला-बारूद बेचने को मंजूरी दी है, जिसकी आपूर्ति 2028 से शुरू की जाएगी. 

कैटरपिलर बुलडोजर की इमरजेंसी बिक्री

मंत्रालय ने कहा कि इसके अलावा रुबियो ने 29 करोड़ 50 लाख अमेरिकी डॉलर मूल्य के डी9आर और डी9टी कैटरपिलर बुलडोजर की इमरजेंसी बिक्री को भी मंजूरी दी है. बता दें, इजराइल इस वक्त गजा में हमास के साथ जंग में है और आज सीजफायर का टेन्योर खत्म हो रहा है.

हमास ने कही ये बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमास चाहता है कि इजराइल सीजफायर की सेकेंड स्टेज की तरफ बढ़े वहीं इजराइल का मानना है कि वह इसी फेज के टेन्योर को और आगे बढ़ाए. रमजान महीने की शुरुआत हो गई है और कई अरब मुमालिक में आज पहला रोजा है. 

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news