Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3096079
Zee SalaamMuslim Worldमीडिल इस्ट को युद्ध की आग से बचाएगा तुर्की, ईरान और अमेरिका के बीच हो सकती है डील

मीडिल इस्ट को युद्ध की आग से बचाएगा तुर्की, ईरान और अमेरिका के बीच हो सकती है डील

America Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तुर्की बातचीत कराने की कोशिश कर रहा है. तुर्की के दो अधिकारियों ने कथित रूप से बताया कि वे अमेरिका और ईरान के अधिकारियों से संपर्क में हैं और इस हफ्ते के आखिर में दोनों देशों के बीच मीटिंग हो सकती है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

मीडिल इस्ट को युद्ध की आग से बचाएगा तुर्की, ईरान और अमेरिका के बीच हो सकती है डील

America Iran Tension: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. अमेरिका कभी भी ईरान पर हमला कर सकता है. ईरान भी अमेरिका को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है. इस सब के बीच तुर्की, ईरान और अमेरिका के बीच समझौता करने की कोशिश कर रहा है. तुर्की के दो अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि तुर्की अमेरिका के स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ और ईरानी नेताओं के बीच एक मीटिंग कराने की कोशिश कर रहा है. तुर्की के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच इस इस हफ्ते के आखिर तक मीटिंग हो सकती है. 

अमेरिका ईरान पर दबाव बनाने के लिए और समय पड़ने पर एक्शन लेने के लिए एयरक्राफ्ट कैरियर ईरान की ओर भेज दिया है. हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह साफ नहीं किया है कि वह ईरान पर जरूर हमला करेंगे. डोनाल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में रिपोर्टरों से बातचीत करते हुए कहा कि ईरान के साथ हमारी बातचीत चल रही है, देखते हैं सब कैसे होता है.

जब ट्रंप से पूछा गया कि ईरान के खिलाफ मिलिट्री एक्शन के लिए उनकी लिमिट क्या है, तो उन्होंने डिटेल में बताने से मना कर दिया. ट्रंप ने कहा मैं चाहूंगा कि एक डील पर बातचीत हो. उन्होंने कहा कि अभी हम उनसे (ईरान) बात कर रहे हैं और अगर हम कुछ डील कर पाए, तो यह बहुत अच्छा होगा. उन्होंने कहा कि अगर हम ईरान के साथ कोई डील नहीं कर पाए, तो शायद बुरी चीजें होंगी.

Add Zee News as a Preferred Source

गौरतलब है कि ईरान में साल 2025 के दिसंबर महीने के आखिरी हफ्ते में प्रदर्शन शुरू हुए. ये प्रदर्शन ईरान की खराब अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई के खिलाफ थे, लेकिन इन प्रदर्शनों को अमेरिका और इजरायल का साथ मिला. अमेरिका और इजरायल ने प्रदर्शनकारियों को ईरान में तख्तापलट करने के लिए उकसाया, जिसके बाद प्रदर्शन हिंसक हो गए. इसके बाद ईरानी सुरक्षा बलों ने सख्ती के साथ हिंसक प्रदर्शनकारियों से निपटा, जिसमें हजारों प्रदर्शनकारी मारे गए. इसी चीज को मुद्दा बनाकर अमेरिका ईरान पर हमला करने की कोशिश कर रहा है. 

About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news