Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2689385
Zee SalaamMuslim WorldTurkey में क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट? लाखों की तादाद में सड़कों पर उतरे लोग

Turkey में क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट? लाखों की तादाद में सड़कों पर उतरे लोग

Turkey Protest: इस्तांबुल में शुक्रवार देर रात लाखों की तादाद में लोग सड़कों पर उतर गए और विपक्षी मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला?

Turkey में क्यों हो रहा है प्रोटेस्ट? लाखों की तादाद में सड़कों पर उतरे लोग

Turkey Protest: इस्तांबुल में शुक्रवार देर रात लाखों लोगों ने सड़क पर उतर कर अपने गुस्से का इजहार किया है. यह प्रोटेस्ट विपक्षी मेयर एक्रेम इमामोग्लू की गिरफ्तारी के विरोध में था. लोगों सड़कों पर उतरकर राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगान की उस वॉर्निंग को नजरअंदाज करते दिखाई दिए, जिसमें उन्होंने कहा था कि तुर्की "सड़क आतंकवाद" को बर्दाश्त नहीं करेगा.

एर्दोगान के पॉलीटिकल राइवल की गिरफ्तारी

यह लगातार तीसरी रात थी जब प्रदर्शनकारियों ने इमामोग्लू, एर्दोगन के सबसे बड़े पॉलिटिकल राइवल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली निकाली. माना जा रहा है कि तुर्की में एक दशक से ज्यादा में कभी ऐसा विरोध प्रदर्शन नहीं हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस प्रदर्शन में 3 लाख से ज्यादा लोग शामिल हुए थे.

विपक्षी नेता ने रैली को किया खिताब

विपक्षी नेता ओजगुर ओज़ेल ने कहा,"यह कोई सीएचपी (अपोजीशन लीडर का संगठन) रैली नहीं है, यहां सभी दलों के लोग हैं और वे मेयर इमामोग्लू के साथ एकजुटता दिखाने और लोकतंत्र के लिए खड़े होने आए हैं." उन्होंने यह बात विशाल रैली को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा कि एर्दोगान जुडीशरी की मदद से इमामोग्लू का हाथ मरोड़ना चाहते हैं. वह इसे एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

तुर्की में कई जगहों पर प्रोटेस्ट

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जब वे बोल रहे थे, तभी विरोध प्रदर्शन के दौरान झड़पें शुरू हो गईं, जिसमें दंगा पुलिस ने आंसू गैस और रबर की गोलियां चलाईं. एजेंसी ने आगे बताया कि अंकारा और पश्चिमी तटीय शहर इजमिर में भी झड़पें हुईं, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया.

हम एर्दोगान की वजह से सड़कों पर उतरे

लोगों ने प्रोटेस्ट के दौरान हाथों में तख्तियां ली हुई थीं. जिनपर लिखा हुआ था, चुप मत रहो. 56 साल के नेक्ला, जो सिर पर स्कार्फ बांधे हुए थीं, उन्होंने एएफपी को बताया, "हम जबरदस्ती सड़कों पर नहीं उतरे. हम एर्दोगन की वजह से यहां हैं."उन्होंने कहा कि मैं एक्रेम इमामोग्लू पर लगे इल्जामों को नहीं मानती हूं, उनके जितना ईमानदार कोई नहीं है.

97 लोगों की गिरफ्तारी

इस प्रोटेस्ट को लेकर इंटीरियर मिनिस्टर अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और जानकारी दी है कि जुमा के दिन हुए प्रदर्शन में 97 प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार किया गया है. मेयर की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई है जब कुछ ही दिन पहले इमामोग्लू को 2028 के राष्ट्रपति पद की दौड़ में औपचारिक रूप से सीएचपी का उम्मीदवार घोषित किया जाना था.

किन-किन जगहों पर हो रहा है प्रोटेस्ट

एएफपी की गणना के अनुसार, विरोध प्रदर्शन इस्तांबुल से फैलना शुरू हुआ था जो अब देश के 81 प्रांतों में से कम से कम 40 तक फैल गया है. जैसे-जैसे प्रोटेस्ट बढ़ा है तो एर्दोगान का इस मामले में बयान आया है. उन्होंने कहा है कि तुर्की गलियों के आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news