UAE BAPS Temple Closed: अमेरिका-इजरायल के जरिये मिडिल ईस्ट में छेड़ी गई जंग की असर का दायरा अब लगातार बढ़ता जा रहा है. हालिया दिनों ने ईरान ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने हुए मिसाइल हमला किया था. सुरक्षा के मद्देनजर ने UAE के अबू धाबी स्थित मशहूर BAPS हिंदू मंदिर को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया.
Trending Photos
)
UAE News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर पूरी दुनिया परेशान है, इसका असर अब दुनिया के कई देशों की रोजमर्रा की जिंदगी पर भी देखा जा रहा है. बीते 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद ईरान ने करार पलटवार किया और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों और इजरायल के कब्जे वाले इलाकों में मिसाइल हमला किया.
इस जंग का असर अब यूनाईटेड अरब अमीरात (UAE) में भी देखने को मिल रहा है. बढ़ते तनाव को देखते हुए UAE की मशहूर अबू धाबी का मशहूर हिंदू मंदिर फिलहाल आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है. अबू धाबी में स्थित बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) मंदिर ने सोमवार (9 मार्च) को कहा कि मंदिर "अगली सूचना तक बंद रहेगा."
बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था ने मंदिर को बंद करने की वजह बताते हुए कहा कि ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग में अब अमेरिका के भी सीधे तौर पर शामिल होने की वजह से स्थिति और भवायह हो गई है. मंदिर प्रशासन की ओर से की गई यह घोषणा उस पहले के ऐलान के बाद आई है, जो 2 मार्च को किया गया था. उस समय कहा गया था कि मंदिर आज से दोबारा खुलने वाला है.
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में रिहायशी इलाके पर मिसाइल गिरने से 2 की मौत, एक भारतीय घायल
बीते 2 मार्च को जारी संदेश में मंदिर प्रबंधन ने बताया था कि जब तक मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है, तब तक वहां मौजूद संत-महंत लगातार प्रार्थना कर रहे हैं. मंदिर की ओर से कहा गया था, "अबू धाबी का BAPS हिंदू मंदिर फिलहाल श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी रूप से बंद है, लेकिन मंदिर के पवित्र गर्भगृह में स्वामी विशेष प्रार्थनाएं कर रहे हैं. इन गहरे आध्यात्मिक पलों में उनकी भक्ति दुनिया में शांति, सुरक्षा और सभी लोगों की भलाई के लिए प्रार्थना कर रही है."
मंदिर प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की थी. बयान में कहा गया, "जब सरकार और संबंधित एजेंसियां हमारे देश की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं, तब हम सभी से विनम्र अनुरोध करते हैं कि शांत रहें, अफवाहों से बचें, घरों के अंदर रहें, व्यक्तिगत प्रार्थना करें और आधिकारिक चैनलों के जरिए जारी सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करें. आइए हम सभी विश्वास, जिम्मेदारी और भरोसे के साथ एकजुट रहें."
यह घोषणाएं ऐसे समय में सामने आई हैं जब क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति तेजी से बिगड़ रही है. इससे पहले यूनाइटेड अरब अमीरात मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस ने पुष्टि की है कि पूरे देश में मिसाइल खतरे से निपटने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव किए गए हैं, क्योंकि क्षेत्रीय संघर्ष लगातार बढ़ रहा है.
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और आधिकारिक चैनलों से आने वाली चेतावनियों और अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.
गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश के कई इलाकों में तेज आवाजें सुनी गई हैं, जो एयर डिफेंस सिस्टम के जरिये बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने और लड़ाकू विमानों जरिये ड्रोन और अन्य हथियारों को निशाना बनाने की कार्रवाई की वजह से लगातार आ रही हैं.
यह भी पढ़ें: 'नागरिक इलाकों पर हमला बर्दाश्त...', सऊदी पर ईरान के हमले के बाद भड़का कतर