General Muhoozi Kainerugaba Demand Turkey: युगांडा के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मुहूज़ी काइनेरुगाबा ने तुर्की से उस देश की सबसे खूबसूरत महिला देने की मांग की है, ताकि उससे शादी कर सके. साथ ही 1 अरब डॉलर की मांग की है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
General Muhoozi Kainerugaba Demand Turkey: अफ्रीकी देश युगांडा के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल मुहूज़ी काइनेरुगाबा ने तुर्की को राजनयिक रिश्ते तोड़ने की धमकी देते हुए अजीब मांग कर दी है. काइनेरुगाबा ने बीते शनिवार (11 अप्रैल) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट की, जिसमें उन्होंने तुर्की से 1 अरब डॉलर की मांग की. साथ ही उन्होंने तुर्की की सबसे खूबसूरत महिला सौंपने की मांग की है, जिसे वह पत्नी बनाएंगे.
जनरल काइनेरुगाबा ने तुर्की को 30 दिनों के अंदर डिमांड पूरी करने का मोहलत दिया है. साथ ही उन्होंने तुर्की को चेतावनी दी कि अगर उनकी डिमांड नहीं मानी गई तो कंपाला तुर्की एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने से रोक दिया जाएगा और अंकारा के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्म कर दिए जाएंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, "तुर्की के लिए यह बहुत सीधा-सादा मामला है या तो वे हमें पैसे दें, या मैं यहाँ उनका दूतावास बंद कर दूँगा, वे भी जवाब में तुर्की में हमारा दूतावास बंद कर सकते हैं। कोई दिक्कत नहीं."
गौरतलब है कि जनरल काइनेरुगाबा ने शनिवार (11 अप्रैल) को एक अन्य बयान दिया, जिसमें उन्होंने ईरान के खिलाफ युद्ध में इजरायल के लिए समर्थन की घोषणा की. उन्होंने कहा. "मैं पवित्र भूमि- यानी हमारे ईश्वर, ईसा मसीह की धरती की रक्षा के लिए, अपनी कमान में 1,00,000 युगांडा के सैनिकों को इज़रायल भेजने के लिए तैयार हूँ."
तुर्की और इजरायल के बीच फिलहाल तनाव चल रहा है. तुर्की ने नरसंहार, यातना को लेकर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज, राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन-ग्विर समेत 35 इजरायली अधिकारियों पर आरोप तय किए गए हैं और लगभग 4,596 साल तक की जेल की सज़ा की मांग की गई है. वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री ने तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगान पर पलटवार किया है और उन्हें अपने ही कुर्द लोगों का नरसंहार करने का आरोप लगाया. इजरायल और तुर्की बीच ढ़ते तनाव के समय में युगांडा ने इजरायल में अपने सैनिकों को तैनात करने का ऐलान किया है.