Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2706321
Zee SalaamMuslim Worldइराक में बारूदी सुरंगों से बच्चों की जान खतरे में, यूनिसेफ और यूएनएमएएस ने जताई चिंता

इराक में बारूदी सुरंगों से बच्चों की जान खतरे में, यूनिसेफ और यूएनएमएएस ने जताई चिंता

Iraq Landmine Threats: इराक में बढ़ रहे विस्फोटक के टुकड़े और लैंडमाइन को लेकर UNICEF और UNMAS ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर संयुक्त राष्ट्र से एक खास अपील की है. पिछले पांच सालों में इराक में हुए विस्फोट में तकरीबन 314 बच्चों की मौत हुई है.

इराक में बारूदी सुरंगों से बच्चों की जान खतरे में, यूनिसेफ और यूएनएमएएस ने जताई चिंता

Iraq Landmine Threats: इराक में अब भी विस्फोटक और लैंडमाइन का खतरा बना हुआ है, जिससे सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को हैं. इस मामले में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष और संयुक्त राष्ट्र माइन्स एक्शन सर्विस ने संयुक्त राष्ट्र से तुरंत एक्शन लेने की अपील की है. 

शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने इस मामले को लेकर जानकारी साझा की है, जिसके मुताबिक दोनों ही संगठनों ने एक संयुक्त बयान जारी किया है. जारी किए बयान के मुताबिक बारूदी सुरंगे और विस्फोटक के टुकड़ें अब भी इराक में मौजूद है, जो जान का खतरा बने हुए हैं. इनसे सबसे ज्यादा खतरा बच्चो को हैं, जिसकी जानकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने दी है.

314 बच्चों की मौत 
साथ ही बयान में आगे बताया है कि पिछले पांच सालों में हुए विस्फोट में तकरीबन 314 बच्चों की जान गई है और कुछ घायल हुए है. इन आकड़ों की जानकारी यूनाइडेट नेशन की आधिकारिक रिपोर्ट के हवाले से दी गई है. बताया जा रहा है कि इराक अभी भी विस्फोटक से जुड़े परेशानियों का सामना कर रहा है, जहां 2,700 वर्ग किलोमीटर से ज्यादा जमीन अब भी इनसे प्रभावित है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बच्चों का बचपन छिन रही है
UNICEF की इराक प्रतिनिधि सैंड्रा लाटूफ ने कहा, "ये छिपे हुए खतरे न केवल जीवन को खतरे में डालते हैं, बल्कि बच्चों के खेलने, सीखने और फलने-फूलने के हक को भी छीन लेते हैं."

मदद करने के लिए तैयार
इराक में UNMAS के माइन एक्शन प्रोग्राम के प्रमुख पेर लोधम्मार ने बयान में कहा,  "UNMAS इराक की सरकार को इन विस्फोटक के टुकड़ों से जुड़ी परेशानियों को हल करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है."

 4 अप्रैल ICBL
कल जुमा के दिन "अंतर्राष्ट्रीय लैंडमाइन जागरूकता और सहायता दिवस" मनाया गया, जिसे हर साल 4 अप्रैल को मनाया जाता है. यह दिन 2005 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा लैंडमाइन से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने और मदद करने के मसकद से ऐलान किया गया था. 

TAGS

Trending news