Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3039359
Zee SalaamMuslim Worldइमरान खान पर जुल्म न करे पाकिस्तान सरकार, UN एक्सपर्ट ने की बड़ी मांग

इमरान खान पर जुल्म न करे पाकिस्तान सरकार, UN एक्सपर्ट ने की बड़ी मांग

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पिछले दो सालों से जेल में कैद हैं. पाकिस्तान सरकार पर आरोप है कि वहां की सरकार इमरान खान को जेल में प्रताड़ित कर रही है, उन्हें दूसरे कैदियों से मिलने नहीं दिया जाता, एकांत में रखा जाता है, उनका सेल हमेशा कैमरे की निगरानी में होता है. इन आरोपों पर आधारित UN एक्सपर्ट ने रिपोर्ट पेश की और सरकार से तुरंत असरदार कार्रवाई करने की मांग की. 

इमरान खान पर जुल्म न करे पाकिस्तान सरकार, UN एक्सपर्ट ने की बड़ी मांग

Pakistan News: पाकिस्तान के अदियाला जेल में पिछले दो वर्षों से पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कैद हैं. जेल के अंदर उन पर जुल्म किए जाते हैं, इसको लेकर एक रिपोर्ट सामने आई है. UN एक्सपर्ट एलिस जिल एडवर्ड्स ने पाकिस्तान सरकार से इस रिपोर्ट पर ध्यान देने और तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है. 

UN एक्सपर्ट एलिस जिल एडवर्ड्स ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अमानवीय और अपमानजनक हिरासत से संबंधित रिपोर्ट पर तुरंत और असरदार कार्रवाई करने को कहा है. यह रिपोर्ट बीते शुक्रवार 12 दिसंबर को टॉर्चर पर UN एक्सपर्ट एलिस जिल एडवर्ड्स ने शेयर किया. एडवर्ड्स ने पाकिस्तानी अधिकारियों से यह पक्का करने की अपील की कि इमरान खान की हिरासत की शर्तें पूरी तरह से इंटरनेशनल नियमों और स्टैंडर्ड के हिसाब से हों.

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अदियाला जेल में पिछले दो सालों से एकांत में रखा गया है, उन्हें दिन में 23 घंटे उनके सेल में बंद रखा जाता है, और बाहरी दुनिया तक उनकी पहुंच बहुत कम कर दी गई है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का सेल लगातार कैमरे की निगरानी में रहता है. 

Add Zee News as a Preferred Source

UN एक्सपर्ट एलिस जिल एडवर्ड्स ने इस बात पर जोर देकर कहा कि इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स कानून के तहत लंबे समय तक अकेले रखना मना है. उन्होंने यह भी कहा कि जब यह कार्रवाई 15 दिनों से ज़्यादा हो जाता है, तो यह एक तरह का साइकोलॉजिकल टॉर्चर होता है.

UN एक्सपर्ट एलिस जिल एडवर्ड्स ने पाकिस्तान सरकार से मांग की है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की अकेलेपन की सजा बिना देर किए हटाई जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस प्रकार किसी को एकांत में रखना और सजा देना न सिर्फ गैर-कानूनी तरीका है, बल्कि लंबे समय तक अकेला रहने से उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत पर बहुत बुरे असर पड़ सकते हैं.

TAGS

Trending news