Sheikh Hasina Execution: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वहां की इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में दोषी करार दिया है और फांसी की सजा सुनाई है. वहीं, UN के प्रमुख सचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इस फैसले का विरोध किया है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Sheikh Hasina Execution: बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ बीते सोमवार (17 नवंबर) को फांसी की सजा सुनाई. इस फैसले के बाद बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया है. साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) के प्रमुख सचिव एंटोनियो गुटेरेस ने भी इस फैसले का विरोध किया है.
दरअसल, शेख हसीना पर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप था. इसी आरोप बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल (ICT) ने दोषी करार दिया और फांसी की सजा सुनाई. इस पर सोमवार को एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपने डेली प्रेस ब्रिफ में कहा कि एंटोनियो गुटेरेस शेख हसीना के खिलाफ कोर्ट द्वारा सुनाई गई फांसी की सजा के खिलाफ हैं.
प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने आगे कहा कि हम हर हाल में मृत्युदंड के इस्तेमाल के खिलाफ हैं. उन्होंने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर तुर्क के एक बयान का हवाला दिया और कहा कि हम एंटोनियो गुटेरेस द्वारा मृत्युदंड के विरोध से पूरी तरह सहमत हैं.
उन्होंने कहा कि वह आपको वोल्कर तुर्क के कार्यालय द्वारा कही गई बात का हवाला देना चाहूँगा कि आज सुनाया गया फैसला पिछले साल बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शनों के दमन के दौरान हुए गंभीर उल्लंघनों के पीड़ितों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है.
बांग्लादेश की विदेश मंत्रालय ने इस फैसले के बाद भारत से मांग की कि भारत इन दोनों दोषियों को बांग्लादेश के हवाले कर दे. इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि उसे ट्रेब्यूनल द्वारा सुनाए गए फैसले की जानकारी है. बयान में आगे कहा गया कि भारत, बांग्लादेश के लोगों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है.
गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी सरकार के खिलाफ पिछले साल बांग्लादेश में जन आंदोलन हुआ, जिसे दबाने के लिए शेख हसीना ने हिंसा का सहारा लिया. शेख हसीना पर आरोप लगे कि उन्होंने आम लोगों पर गोलियां चलवाई, जिससे भारी तादाद में प्रदर्शनकारी मारे गए. इस आरोप में वहां के पूर्व गृह मंत्री असदुज्जमां खान कमाल भी शामिल हैं.