Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2708448
Zee SalaamMuslim Worldहूती विद्रोहियों पर अमेरिका का कहर जारी, हवाई हमले में चार लोगों की मौत

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का कहर जारी, हवाई हमले में चार लोगों की मौत

US-Houthis: अमेरिका ने रविवार को यमन की राजधानी सना में हूती विद्रोहियों के जरिये कब्जा किए गए इलाकों पर हवाई हमले किए हैं, जिसमें चार लोगों की मौत हुई है. हूती विद्रोहियों के जरिये जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी के हवाई हमलों से अब तक कम से कम 69 लोग मारे गए हैं.

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का कहर जारी, हवाई हमले में चार लोगों की मौत

US-Houthis: अमेरिका ने यमन की राजधानी सना में रविवार को हवाई हमले किए हैं, जिसमें तकरीबन चार लोगों की मौत हुई है. हमले हूती विद्रोहियों के जरिये कब्जे किए हुए इलाकों पर किए गए है, इसकी जानकारी हूती संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमले के एक वीडियो से शेयर किया है, जिसमें हताहत हुए लोगों के आंकड़े हूती विद्रोहियों के बताए गए आंकड़ों से ज्यादा हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सना में एक मकान को निशाना बनाया गया है, जिसमें स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इन हमलों में कम से कम चार लोगों की मौत हुई है और 16 अन्य लोग घायल हए हैं.  

दो लोगों की मौत 
स्वास्थ्य मंत्रालय के जानकारी से पहले रविवार को ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा, "संदिग्ध अमेरिकी हवाई हमलों में उनके गढ़ सादा में कम से कम दो लोगों की जान चली गई और नौ अन्य घायल हो गए हैं." वहीं हूती द्वारा चलाए जाने वाला एक समाचार चैनल 'अल-मसीरा' ने हमले का एक वीडियो पब्लिश किया है, जिसमें दो-मंजिला इमारत ढहती दिख रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

अबतक 69 लोग मारे गए
इजराइल-हमास युद्ध के बाद हूती विद्रोहियों के जरिये पश्चिम एशिया के समुद्र में मालवाहक पोतों पर हमले किए जाने के कई मामले सामने आए हैं, जिसके जवाब में अमेरिका हूती विद्रोहियों को निशाना बनाकर हवाई हमले कर रहा है. हूती विद्रोहियों के जरिये जारी आंकड़ों के मुताबिक अमेरिकी हमलों में अब तक कम से कम 69 लोग मारे जा चुके हैं.

ट्रंप ने हमले का वीडियो शेयर किया 
हूती विद्रोहियों ने इन हमलों में अपने किसी भी सैनिक की हताहत होने की बात स्वीकार नहीं की है, जबकि ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया है. ट्रंप ने ड्रोन से लिया गया 25 सेंकड का एक श्वेत-शाम वीडियो शेयर किया है, जिसमें 70 से ज्यादा लोग एक घेरे में इकट्ठे दिखाई दे रहे हैं तभी एक विस्फोट होता है. इसके बाद हमले की जगह पर एक बड़ा गड्ढा बन गया. हमले की जगह का नाम और दूसरी जानकारी दिए बिना ट्रंप ने कहा, "ये हूती विद्रोही हमले की तैयारी के लिए इकट्ठा हुए थे. अब ये कोई हमला नहीं करेंगे! वे हमारे पोतों को फिर कभी निशाना नहीं बनाएंगे."

TAGS

Trending news