Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2734952
Zee SalaamMuslim Worldअमेरिका ने एक ही दिन में यमन पर कर दिए 15 हवाई हमले, 68 लोगों की मौत, दर्जनों इमारतें ध्वस्त

अमेरिका ने एक ही दिन में यमन पर कर दिए 15 हवाई हमले, 68 लोगों की मौत, दर्जनों इमारतें ध्वस्त

America attack on Yemen: अमेरिका लगातार हूती विद्रोहियों की आड़ में यमन पर हमले कर रहा है. इसी कड़ी में अमेरिकी सेना ने कल अलग-अलग जगहों पर 15 से ज्यादा हमले किए हैं. इन हमलों में कई लोगों की मौत हो गई, जिनमें से अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

अमेरिका ने सना पर बरसाए बम- फाइल फोटो
अमेरिका ने सना पर बरसाए बम- फाइल फोटो

America Airstrike on Yemen: यमन की राजधानी सना में अमेरिकी वायुसेना ने हवाई हमले किए. इन हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है, जबकि 4 अन्य लोग घायल हुए हैं. यह जानकारी हूती नियंत्रित स्वास्थ्य अधिकारियों ने एक बयान जारी कर दिया. हूती नियंत्रित स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं.

हूती संचालित अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित खबरों के मुताबिक, सोमवार (28 अप्रैल) को पूरे दिन में अमेरिकी सेना ने 15 हवाई हमले किए, जिनमें राजधानी सना समेत उत्तरी यमन के कई स्थानों को निशाना बनाया गया. इससे कई इमारतें तबाह हो गईं.

मृतकों की संख्या बढ़ी

इस बीच सादा प्रांत के एक प्रवासी केंद्र पर भी अमेरिका ने सुबह में हमला किया, जिसके बाद अमेरिकी हमलों में मृतकों की संख्या बढ़कर 68 हो गई. ये सभी मृतक अवैध अफ्रीकी प्रवासी बताए जा रहे हैं. इस घटना की जांच अमेरिकी सैन्य अधिकारियों के जरिये की जा रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, अमेरिकी सेना के हमलों में दर्जनों लोग घायल हुए हैं. इसके साथ बचावकर्मी अभी भी सना के उत्तर में बनी अल-हारीथ जिले में मकानों के मलबों से जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं. यहां के तीन मकानों को अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बमबारी कर ध्वस्त कर दिया था. 

अमेरिकी हमले का मकसद

हूती गुट और अमेरिकी सेना के बीच तनाव 15 मार्च से तेजी से बढ़ा है, जब वाशिंगटन ने यमन में हूती ठिकानों पर फिर से हवाई हमले शुरू किए थे. इन हमलों का उद्देश्य हूती विद्रोहियों को इसराइल और रेड अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय नौवहन को निशाना बनाने से रोकना था.

हूती समूह ने 2014 के अंत में शुरू हुए यमन के गृह युद्ध के बाद से देश के उत्तरी हिस्से पर नियंत्रण कायम कर रखा है. क्षेत्र के कई देशों ने अमेरिका के इस हमले अभियान की आलोचना करते हुए इसे व्यापक स्थिरता के लिए खतरा बताया है.

TAGS

Trending news