US Strike on Yemen: यूएस ने यमन पर हमला किया है. इस हमले में 8 लोगों के मारे जाने की खबर है और कई लोग घायल हुए हैं. ट्रंप के आने के बाद हूतियों ने हमले तेज कर दिए हैं.
Trending Photos
)
US Strike on Yemen: ईरान समर्थित हूति विद्रोहियों ने शनिवार को कहा कि यमन की राजधानी सना सहित उनके कंट्रोल वाले इलाकों पर अमेरिकी हमलों में कम से कम आठ लोग घायल हो गए हैं. सबा न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सना के अल-रावदा के पश्चिम में एक रिहायशी इलाके पर हमला हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक एक अस्थायी आंकड़ा जारी किया है, लेकिन घायलों और मृतकों की सही तादाद अब तक साफ नहीं हुई है.
एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तो वहां धमाके हुए हैं. हूतियों ने दावा किया है कि देश के दूसरे इलाकों में भी हमले हुए हैं, जिनमें उत्तर में उनका गढ़ सादा (Saada) भी शामिल है. इसके अलावा, पश्चिमी क्षेत्र होदेदा (Hodeida) में रस इस्सा (Ras Issa) के फ्यूल पोर्ट पर भी हमला हुआ है. यहां लगभग एक हफ्ते पहले भी हवाई हमलों में 80 लोगों की मौत हुई थी.
हूति विद्रोही खुद को गाजा के समर्थन में लड़ने वाला बताते हैं, जो इजराइल के खिलाफ लड़ रहे हैं. वे लगातार इज़राइल और रेड सी (Red Sea) में चलने वाले मालवाहक जहाजों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले करते रहते हैं. जनवरी 2024 से अमेरिकी सेना भी उनके ठिकानों पर हमले कर रही है. अमेरिका का कहना है कि वह "ईरान समर्थित हती आतंकवादियों" को रोकने के लिए ये कार्रवाई कर रहा है.
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से इन हमलों में काफी तेजी आई है और पिछले एक महीने से लगभग हर दिन हमले हो रहे हैं. शनिवार को हूतियों ने दावा किया कि उन्होंने इज़राइल पर एक मिसाइल और दो ड्रोन छोड़े थे. हालांकि इजराइल ने दावा किया इन मिसाइलों को हवा में ही तबाह कर दिया है.