)
Who is Abidur Chowdhury: Apple ने 9 सितंबर को नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है. इसी इवेंट में Apple ने नया iPhone Air पेश किया है, जो अब तक का सबसे पतला स्मार्टफोन है. यह फोन टाइटेनियम डिजाइन में है, जिसमें फ्रंट और बैक दोनों सिरेमिक शील्ड से ढके हुए हैं. iPhone Air की पतली बनावट और प्रीमियम फीचर्स इसे खास बनाते हैं. पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इसी फ़ोन पर हो रही है. इस मोबाइल को एप्पल और अबतक का किसी भी कमपनी का सबसे स्लिम फ़ोन माना जा रहा है. इसी के साथ इस मोबाइल को डिज़ाइन करने वाले इंडस्ट्रियल डिज़ाइनर अबिदुर चौधरी भी चर्चा के केंद्र में.
iPhone Air को बनाने वाले Apple के इंडस्ट्रियल डिज़ाइनर अबिदुर चौधरी ने कहा है कि उनका लक्ष्य एक ऐसा iPhone बनाना है जो भविष्य का हिस्सा लगे. उन्होंने बताया कि यह अब तक का सबसे पतला iPhone है, जिसमें Pro जैसी पावर है. यह एक विरोधाभास है जिसे महसूस करने के लिए आपको इसे अपने हाथ में पकड़ना होगा."
कौन हैं अबिदुर चौधरी?
अबिदुर चौधरी का जन्म लंदन में हुआ. वह अभी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एप्पल के साथ इंडस्ट्रियल डिजाइनर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्होंने यूनाइटेड किंगडम की लॉफबोरो यूनिवर्सिटी से प्रोडक्ट डिज़ाइन और टेक्नोलॉजी में स्नातक की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज कंसल्टेंट्स और कर्वेंटा जैसी कंपनियों में इंडस्ट्रियल डिजाइन इंटर्न के रूप में काम किया और Layer Design में इंडस्ट्रियल डिजाइनर के रूप में अनुभव हासिल किया.
चौधरी कुछ समय तक लंदन में फ्रीलांसर के रूप में काम करने के बाद जनवरी 2019 में कैलिफ़ोर्निया आए और एप्पल के साथ काम शुरू किया. अब वह लगभग सात सालों से एप्पल के साथ जुड़े हुए हैं. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबिदुर चौधरी बांग्लादेशी मूल के हैं.
iPhone Air की खासियत
Apple के अनुसार iPhone Air की सबसे बड़ी विशेषता इसका पतला और हल्का डिजाइन होते हुए भी इसे शक्तिशाली फीचर्स से लैस होना है. यह सिर्फ 5.5 मिमी मोटा है और इसे अब तक का सबसे पावर एफिशिएंट iPhone कहा गया है. कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी जीवन बहुत लंबी है और यह पूरे दिन चलेगी.
मुस्लिम माइनॉरिटी की ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें https://zeenews.india.com/hindi/zeesalaam