Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam3132309
Zee SalaamMuslim Worldक्या सऊदी और पाकिस्तान करेंगे ईरान पर हमला? युद्ध के बीच अटकलें तेज

क्या सऊदी और पाकिस्तान करेंगे ईरान पर हमला? युद्ध के बीच अटकलें तेज

Iran Israel War Update: ईरान लगातार सऊदी अरब समेत आस-पास के कई मुस्लिम मुल्कों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले कर रहा है. इस बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री और पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल ने बातचीत की है. अब आशंका लगाई जा रही है कि क्या सऊदी और पाकिस्तान ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करेंगे? क्योंकि पिछले वर्ष ही दोनों देशों के बीच "NATO" गठबंधन की तरह सुरक्षा समझौता हुआ है. पूरी खबर जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें. 

 

क्या सऊदी और पाकिस्तान करेंगे ईरान पर हमला? युद्ध के बीच अटकलें तेज

Iran Israel War Update: इजरायल और अमेरिका ने बीते शनिवार (28 फरवरी) को ईरान पर हमला किया, जिसके बाद ईरान मिडिल ईस्ट में स्थित अमेरिकी सैन्य बेसों और अन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है. साथ ही इजरायल पर भी मिसाइलों की बारिश हो रही है. इस बीच सऊदी अरब के रक्षा मंत्री प्रिंस खालिद बिन सलमान ने पाकिस्तान के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज असीम मुनीर से बातचीत की और ईरान की ओर से सऊदी अरब पर किए जा रहे ड्रोन, मिसाइल हमलों को लेकर चर्चा की. इस बातचीत के बाद यह आशंका लगाई जा रही है कि क्या सऊदी अरब पाकिस्तान के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ हमले करने की सोच रहा है. 

सऊदी अरब के रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने शनिवार (7 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, "हमने किंगडम पर ईरानी हमलों और हमारे जॉइंट स्ट्रेटेजिक डिफेंस एग्रीमेंट के फ्रेमवर्क के अंदर उन्हें रोकने के लिए जरूरी उपायों पर चर्चा की." उन्होंने आगे लिखा "हमने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की हरकतें रीजनल सिक्योरिटी और स्टेबिलिटी को कमजोर करती हैं और उम्मीद जताई कि ईरानी पक्ष समझदारी से काम लेगा और गलत अंदाजा लगाने से बचेगा."

बता दें कि पिछले वर्ष सऊदी अरब और पाकिस्तान ने एक सुरक्षा समझौता किया, जिसके तहत अगर दोनों मुल्कों में से किसी एक पर हमला होता है, तो दोनों मुल्कों पर हमला माना जाएगा. साथ ही उस हमले का जवाब दोनों मुल्क मिलकर देंगे. अब ईरान द्वारा सऊदी में अमेरिकी बेसों पर हमले के बाद सऊदी अरब के रक्षा मंत्री और पाकिस्तान आर्मी के आसीम मुनीर के बीच इस समझौते के फ्रेम में बातचीत हुई. इसी को लेकर यह आशंका लगाई जा रही है कि अगर ईरान सऊदी में ड्रोन और मिसाइलों से हमले करना बंद नहीं किया, तो ईरान के खिलाफ पाकिस्तान और सऊदी सैन्य कार्रवाई शुरू कर सकते हैं. हालांकि ईरान का कहना है कि वह सऊदी समेत किसी भी पड़ोसी देश को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता, बल्कि उस देश में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Zeeshan Alam

जीशान आलम Zee Media में ट्रेनी जर्नलिस्ट हैं. वह बिहार के छपरा के निवासी हैं और दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है. सियासत और मुस्लिम माइनॉरिटी से जुड़ी ख़बरें वो आ...और पढ़ें

TAGS

Trending news