Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2716612

Yemen ने इजराइल पर दागी सुपरसोनिक मिसाइल, एयरपोर्ट्स को बनाया निशाना

Yemen Attack Israel: यमन ने इजराइल पर सुपरसोनिक मिसाइल से हमले किए हैं. जिनमें एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया है. यमनी आर्म्ड फोर्स के प्रवक्ता याह्या सारी ने बयान जारी करते हुए इसकी जानकारी दी है.

Yemen ने इजराइल पर दागी सुपरसोनिक मिसाइल, एयरपोर्ट्स को बनाया निशाना

Yemen Attack Israel: यमन आर्म्ड फोर्सेस ने ड्रोन और हाइपरसोनिक और बैलिस्टिक मिसाइलों का इस्तेमाल करके इजरायली मिलिट्री ठिकानों पर हमला करके एक नया यहूदी-विरोधी ऑपरेशन की शुरुआत कर दी है. यमनी आर्म्ड फोर्स के प्रवक्ता याह्या सारी ने अपने एक बयान में ऐलान कि यमनी बलों ने बैलिस्टिक और हाइपरसोनिक मिसाइलों से इजरायल के कब्जे वाले इलाकों को निशाना बनाया है.

यमन आर्म्ड फोर्स ने क्या कहा?

बयान के मुताबिक, यमनी सेना ने दुश्मन के ठिकानों पर दो बैलिस्टिक मिसाइलों को दागा है. पहली मिसाइल, जिसे हाइपरसोनिक “फिलिस्तीन-2” के तौर पर पहचाना गया, ने पूर्वी अशदोद इलाके में एसडोट मीका एयरबेस को निशाना बनाया. दूसरी, एक “ज़ुलफक्कार” मिसाइल, कब्जे वाले याफ़ा इलाके में बेन गुरियन हवाई अड्डे पर लॉन्च की गई थी.

ड्रोन से किए गए हमले

इसके साथ ही, कब्जे वाले शहर अश्कलोन में एक रणनीतिक स्थल को भी ड्रोन के जरिए तबाह कर दिया गया. सारी ने जोर देकर कहा कि यमनी आर्म्ड फोर्स ने उन्नत मिसाइलों और ड्रोनों के इस्तेमाल से दुश्मन के ठिकानों और मिलिट्री इंस्टालेशन को भारी नुकसान पहुंचाया है. अभी तक इजराइल की तरफ से इस हमले और इससे हुए नुकसान  को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, जब से इजराइल और हमास के बीच जंग की शुरुआत हुई है, तभी से यमन लगातार यहूदी मुल्क को निशाना बना रहा है. वहीं हूती विद्रोही लाल सागर में पानी के जहाजों को गुजरने नहीं दे रहे हैं. जिसकी वजह से उन्हें साउथ अफ्रीका की तरफ से घूमकर जाना पड़ रहा है. हूती विद्रोहियों का कहना है कि वह जब तक हमलों को नहीं रोकेंगे तब तक इजराइल फिलिस्तीनियों पर हमलों को खत्म नहीं करता है और उन तक मदद नहीं पहुंचने देता है. गाजा में मौत का आंकड़ा 51 हजार को पार कर चुका है. दुनिया इजराइल के हमलों पर चुप्पी साधे हुए है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news