Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2716230
Zee SalaamMuslim WorldYemen: नर्मी नहीं बरत रहा अमेरिका, सना पर हमले में 5 लोगों की मौत

Yemen: नर्मी नहीं बरत रहा अमेरिका, सना पर हमले में 5 लोगों की मौत

Yemen News: यमन पर अमेरिका ने फिर हमला किया है. इस हमले में 5 लोगों की जान गई है. बीते रोज हूतियों ने जानकारी दी है कि अमेरिका के जरिए किया गया अटैक बानी मातर के मतना इलाके में हुआ है. पूरी खबर पढ़ने के लिए स्क्रॉल करें.

Yemen: नर्मी नहीं बरत रहा अमेरिका, सना पर हमले में 5 लोगों की मौत

Yemen News: यमन के हूती ग्रुप ने रविवार को कहा कि सना प्रोविंस में अमेरिकी हमले में पांच लोग मारे गए हैं और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. हूति के जरिए बयान में कहा गया है,"बानी मातर के मतना इलाके में अल-सवारी फैक्ट्री पर अमेरिकी हमले में मरने वालों की तादाद बढ़कर 18 हो गई है, जिसमें शुरुआती तौर पर पांच शहीद और 13 घायल शामिल हैं."

अमेरिका ने यमन पर किया एयरस्ट्राइक

हूति मीडिया ने यह भी बताया कि अमेरिकी हमलों ने रविवार को देश के अलग-अलग इलाकों को निशाना बनाया है, जिनमें सादा और होदेदा प्रांत भी शामिल थे. यमन के विद्रोही-कंट्रोल इलाकों में लगभग हर रोज हमले हो रहे हैं. इन हमलों का जिम्मेदार अमेरिका को माना जा रहा है. दरअसल, 15 मार्च से अमेरिका ने पानी के जहाजों पर हमलों को रोकने के लिए हूतियों पर एयरस्ट्राइक किया था.

हूतियों ने भी दिया जवाब

तब से, हूतियों ने अमेरिकी सैन्य जहाजों और इजरायल को निशाना बनाकर हमले भी किए हैं, और दावा किया है कि वे गाजा में फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता दिखा रहे हैं. अक्टूबर 2023 में गाजा की जंग छिड़ने के बाद विद्रोहियों ने लाल सागर और अदन की खाड़ी के साथ-साथ इज़रायली इलाके से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बनाना शुरू किया था, लेकिन जनवरी में सीजफायर के दौरान हमलों को रोक दिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

हूति हमलों ने अहम रेड सी वाले रास्ते तो तबाह कर दिया है. जो आम तौर पर दुनिया के लगभग 12 फीसद शिपिंग यातायात को वहन करता है, जिसकी वजह से कई कम्पनियों को साउथ अफ्रीका के छोर से होते हुए लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा है.

बता दें, इजराइल ने 18 मार्च को गाजा से सभी सप्लाई को कट कर दिया था और भारी हमले शुरू कर दिए थे. तब से अब तक कई हजार फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है. वहीं बात करें टोटल आंकड़े की तो अभी तक 51 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी गाजा में अपनी जान गवा चुके हैं.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news