)
नई दिल्ली: मशहूर पत्रकार राणा अय्यूब की इन दिनों मुश्किलें बढ़ गई हैं. अय्यूब (Rana Ayyub) के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में 1.77 करोड़ रुपये कुर्क किए हैं. इस बात की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दी है.
ED के एक अधिकारी के मुताबिक अय्यूब ने कथित तौर पर धन का दुरुपयोग किया और व्यक्तिगत खर्चे के लिए रकम दूसरे खाते में भेज दिया था. उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले साल अय्यूब के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था, ईडी की ये कार्रवाई उसी मामले पर आधारित है.
राणा अय्यूब पर इल्जाम है कि उन्होंने केटो (Ketto) पर कुल 2 करोड़ 69 लाख 44 हजार 680 रुपये जुटाए. ये पैसे उनकी बहन/पिता के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए. इस राशि में से 72 लाख 1 हजार 786 रुपये उसके अपने बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे. उनकी बहन इफ्फत शेख के खाते में 37 लाख 15 हजार 72 रुपये ट्रांस्फर किए गए. राणा अय्यूब के पिता मोहम्मद अय्यूब वक्फ के बैंक खाते में 1 करोड़ 60 लाख 27 हजार 822 रुपये थे. बाद में उनकी बहन और पिता के खाते से ये सारे पैसे उनके खुद के खाते में ट्रांसफर कर दी गईं.
जर्नलिस्ट राणा अय्यूब ने 31 लाख 16 हजार 770 रुपये के खर्च की जानकारी दी है. हालांकि, दावा किए गए खर्चे के सत्यापन के बाद सामने आया कि वास्तविक खर्च केवल 17 लाख 66 हजार 970 रुपये का था.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जब जांच की तो यह साफ हो गया कि दान के नाम पर पूरी तरह से पूर्व नियोजित और व्यवस्थित तरीके से पैसे जुटाए गए और पैसे का पूरी तरह से इस्तेमाल नहीं किया गया था.
Video: