)
आगरा: आगरा में कोरोना का कहर कम होता दिखाई नहीं दे रहा है. मंगल को आगरा सैंट्रल जेल में 10 कैदियों में कोरोना की तस्दीक होने के बाद हड़कंप मच गया. ये सभी कैदी दूसरी कोरोना रिपोर्ट में पॉज़िटिव पाए गए हैं. जिसके बाद दीगर 100 कैदियों को भी क्वॉरंटीन कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक 3 मई को एक कैदी की तबीयत खराब हुई थी. जिसके बाद कैदी को कोरोना टेस्ट के लिए सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था. बाद में 9 मई को उस कैदी की मौत हो गयी थी. कैदी की मौत के बाद से ही पूरी जेल में खलबली मच गई. जिसके बाद 14 कैदियों और 13 जेल स्टाफ का कोरोना टेस्ट कराया गया था. जिनमें से 10 कैदी मंगल को पॉजिटिव पाए गए हैं.
वज़ीरते सेहत की जानिब से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करोना मरीज़ों की तादाद 3,664 पहुंच गई है और मौत का आंकड़ा 84 हो गया है. वहीं मुल्क भर में कोरोना के कुल मामले 74,281 हो गए हैं, इससे ठीक होने वालों की तादाद 24,386 और मौत का आंकड़ा 2,415 हो गया है.
Zee Salaam Live TV