Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam799608
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंRBI की करेंसी को यहां के लोगों ने कहा है ना! हैरान कर देगी वजह

RBI की करेंसी को यहां के लोगों ने कहा है ना! हैरान कर देगी वजह

शहर के बैंक अधिकारी ने बताया करेंसी के नहीं चलने के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. जैसे ही कोई लिखित में इस बारे में शिकायत करेगा, तो वे इस बारे में जरूर एक्शन लेंगे.

मध्य प्रदेश के मुरैना में नहीं चलते 10 रुपये के सिक्के
मध्य प्रदेश के मुरैना में नहीं चलते 10 रुपये के सिक्के

मुरैनाः देश के केन्द्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी करेंसी देश के सभी हिस्सों में चलती है लेकिन मध्य प्रदेश का एक शहर ऐसा भी हैं, जहां RBI द्वारा जारी 10 रुपए का सिक्का नहीं चलता है. शहर के लोग 10 रुपए के सिक्के में लेन-देन करते ही नहीं हैं. बता दें कि यह शहर है मुरैना. जब लोगों से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने बताया कि शहर में कोई भी 10 के सिक्के को स्वीकार करता ही नहीं है, इसलिए लोगों ने सिक्के को लेना भी बंद कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः- UN में हुई पाकिस्तान की बेइज्जती, नहीं मिला 100 देशों का समर्थन

ग्वालियर में जाकर चलाते हैं लोग
दरअसल जी मीडिया की टीम ने मुरैना के लोगों से बात की और शहर में 10 के सिक्के ना चलने की वजह पूछी. इस दौरान टीम ने दुकानदार, व्यापारी, रिक्शेवाले, आम लोगों से बातचीत की. इस दौरान सभी लोगों ने कहा कि वह लोग 10 के सिक्के इसलिए स्वीकार नहीं करते हैं क्योंकि अन्य लोग इन सिक्कों को लेने से मना कर देते हैं. ऐसे में उनके पास सिक्के इकट्ठे हो गए हैं. यही वजह है कि अब उन्होंने भी 10 के सिक्कों को लेना बंद कर दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

व्यापारियों ने अपने पास इकट्ठा 10 रुपए के सिक्के भी दिखाए. उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति उन्हें सिक्का दे ही देता है तो उन्हें ग्वालियर में जाकर इन सिक्कों को चलाना पड़ता है. बता दें कि मुरैना के अलावा आसपास के अन्य शहरों में यह सिक्का चलता है.  

कुछ लोगों ने तो ये भी कहा कि 10 रु के सिक्के ना सिर्फ दुकानदारों द्वारा बल्कि बैंक द्वारा भी नहीं लिए जाते हैं.

ये भी पढ़ें: किसान आंदोलन: परगट सिंह समेत पंजाब के 27 खिलाड़ी लौटाएंगे अवॉर्ड

बैंक अधिकारी ने कही ये बात
जब इस बारे में एक बैंक अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई शिकायत नहीं मिली है. इस बारे में अगर उन्हें लिखित में शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने भी इस बात को स्वीकारते हुए कहा कि कुछ लोगों ने इस करेंसी को चलन से बाहर करने के लिए डम्प कर बैंक में जमा करने का काम जरूर किया था, जिसकी उन्हें जानकारी मिली थी लेकिन अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है.

मुरैना के जिलाधिकारी ने भी इस मामले को लेकर अनभिज्ञता जतायी और कहा कि शिकायत मिलने पर इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः- पाकिस्तान में जन्में धर्मपाल गुलाटी कैसे बने 'मसाला किंग', जानें अब तक का सफर

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news